Islamic Hindi Quotes About Allah

अल्लाह पर यक़ीन कैसा हो

islaIslamic Hindi Quotes About Allah

अल्लाह पर यक़ीन ऐसा हो कि सामने समंदर हो और तुम कहो कि नहीं मेरा रब रास्ते बनाएगा

[divider]

जो फ़ैसला मेरा रब करता है यक़ीन जानो अर्श से फर्श तक वही बेहतरीन फ़ैसला होता है

[divider]

जब मुझे पता चला कि मखमल के बिस्तर पर और ज़मीन पर सोने वालों के ख़्वाब एक जैसे होते हैं, तो मुझे अल्लाह के इन्साफ पर यक़ीन आ गया

[divider]

कुरान पढो तो ऐसा लगता है जैसे अल्लाह दिलासा दे रहा है कि मैं हूँ न तुम्हारे साथ

[divider]

इमाम शाफ़ई र.अ. ने फ़रमाया : जब लोग तुम्हें तकलीफ में अकेला छोड़ दें तो जान लो कि अल्लाह तुम्हारे काम का ज़िम्मा खुद लेना चाहता है

[divider]

बेशक मेरा रब वो है जो इंसान की रूह की तकलीफों को भी जनता है

[divider]

फ़िक्र ना करो ! लोग भूल जायेंगे मगर अल्लाह नहीं भूलता आप की नेकी और लोगों की ज़्यादती

[divider]

ठोकर भी उन्हें ही लगती है जिन्हें रब ने थामना होता है

[divider]

मैं अब अल्लाह को सुनाता हूँ हाले दिल अपना मैं अब ज़मीन वालों पर भरोसा नहीं करता

[divider]

अल्लाह के सामने झुको वो किसी के सामने झुकने नहीं देगा

[divider]

हज़रत अली र.अ. ने फ़रमाया : जो ज़ात रात को दरख्तों पर बैठे परिंदों को नींद में गिरने नहीं देती वो ज़ात इंसान को कैसे बेयारो मददग़ार छोड़ सकती है

[divider]

जब अल्लाह किसी को पसंद करता है तो उसकी परेशानियाँ बढ़ा देता है ताकि उसे अपने करीब कर सके

[divider]

जब अल्लाह तुम्हें किनारे पर लाकर खड़ा कर दे तो उस पर कामिल यक़ीन रखो क्यूंकि दो चीज़ें हो सकती हैं, या वो तुम्हें थाम लेगा या तुम्हें उड़ना सिखा देगा

[divider]

अल्लाह तुम्हारे लिए दूसरा दरवाज़ा खोले बगैर पहला दरवाज़ा बंद नहीं करता

[divider]

गम और मुश्किलात सिर्फ़ अल्लाह से बताया करो इस यक़ीन के साथ कि वो तुम्हें जवाब भी देगा और तुम्हारी मुश्किलें भी आसान कर देगा

[divider]

मायूस वो होता है जो अल्लाह पर यक़ीन नहीं रखता और महरूम वो होता है जो अल्लाह की नेअमतों का शुक्रिया अदा नहीं करता

 

नोट : अगर ये इनफार्मेशन आपको पसंद आए तो इसको नीचे दिए गए शेयरिंग बटन से शेयर ज़रूर करें | अल्लाह आपका और हमारा हामी व मददगार हो