Dua For Your Parents Hindi | बहुत ही ताकतवर दुआ आपके मां बाप के लिए

 

मां बाप हमारे लिए अल्लाह की नेमत हैं उन्होंने न सिर्फ हमारी परवरिश की बल्कि जहाँ तक हो सका हमारे लिए हर उस चीज़ को हाज़िर कर दिया जो हमारी अच्छी ज़िन्दगी के लिए मददगार हो

सोचने वाली बात ये है कि वो हमारे लिए इतना कुछ करते हैं लेकिन हम ऐसा बहुत कम करते हैं जो उन के चेहरे पर मुस्कराहट ले आए और उनके दिल को खुश कर दे हम एक ऐसी सोसाइटी में रहते हैं जहाँ बेशुमार ऐसे लोग हैं जो अपने मां बाप को सिर्फ इस वजह से छोड़ देते हैं क्यूंकि वो उनकी सुनना नहीं चाहते

हालाँकि जिस ने अपने मां बाप को छोड़ दिया तो उसने अपनी ज़िन्दगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा गवां दिया

एक पैदा करने वाली मां और और ऊँगली पकड़ा कर चलने वाला बाप आप से रुपया पैसा और दुनिया की ऐशो आराम नहीं चाहते बल्कि वो तो अपने बच्चों का साथ उनकी मुहब्बत चाहते है लेकिन हमारा वक़्त और हमारी मुहब्बत कहीं और फंस कर रह जाती है

हम दूसरों से कहते हैं कि मेरे लिए दुआ करो जबकि खुद उसके मां बाप मौजूद हैं उनको खुश करके उनकी दुआ नहीं लेते
हमें सिर्फ कुछ ऐसा करते रहने की ज़रुरत है जो उन के दिल को खुश कर दे और उन के दिल से दुआ निकले

हदीस में है कि अगर तुम जानना चाहते हो कि अल्लाह तुम से नाराज़ है या खुश तो तुम अपने मां बाप को देखो वो खुश हैं या नाराज़
आइये हम आज से तय कर लें कि हम वालिदैन की नाफ़रमानी नहीं करेंगे उनपर गुस्सा नहीं करेंगे

मां बाप के लिए दुआ 

आज हम एक ख़ास दुआ लेकर आये हैं जो हर औलाद को अपने मां बाप के लिए करना चाहिए क्यूंकि खुद कुरान ने इस दुआ को सिखाया है कि अपने मां बाप के लिए ऐसे दुआ करो

हिंदी में
रब्बिर हम हुमा कम रब्बयानी सगीरा

ऐ मेरे रब जैसे उन दोनों ने बचपन में मेरी परवरिश की थी आप उन दोनों पर ऐसे ही रहम फरमाइए

सूरह बनी इसराइल आयत : 24