Aap Ka Main Ummati Hun Naat Lyrics Hindi |
आपका मैं उम्मती हूँ ये मेरी क़िस्मत हुज़ूर
आपका मैं उम्मती हूँ ये मेरी क़िस्मत, हुज़ूर
मेरे जीवन का है मक़सद आपसे उल्फ़त, हुज़ूर
मेरा दिल, धड़कन, जिगर, सांसों की मंज़िल आप हैं
दर्द की मौजों में इक राहत का साहिल आप हैं
जां लुटाई जाए जिस पर उसके क़ाबिल आप हैं
इश्क़ का मक़सूद हैं, मक़सद हैं, हासिल आप हैं
मेरी सांसों की रवानी आपकी ख़ातिर, हुज़ूर
है फ़िदा कुल ज़िन्दगानी आपके ख़ातिर हुज़ूर
आपका मैं उम्मती हूँ ये मेरी क़िस्मत, हुज़ूर
मेरे जीवन का है मक़सद आपसे उल्फ़त, हुज़ूर
आपका हर क़ौल, आक़ा! मो’तबर मेरे लिए
आपके क़दमों का ज़र्रा है क़मर मेरे लिए
आपका दीदार, मे’राज-ए-नज़र मेरे लिए
आपके नालैन अक़दस ताज सर मेरे लिए
आप से मन्सूब हर शै से अक़ीदत है हुज़ूर
सबसे बढ़ कर आपसे मुझको मोहब्बत है, हुज़ूर
आपका मैं उम्मती हूँ ये मेरी क़िस्मत, हुज़ूर
मेरे जीवन का है मक़सद आपसे उल्फ़त, हुज़ूर
है तमन्ना ख़्वाब में उल्फ़त दिखाऊँ आपको
कह के या रूही व नफ़्सी मैं बुलाऊँ आपको
आपके हस्सान सा गरचे सना-ख़्वाँ मैं नहीं
है तमन्ना आपकी नातें सुनाऊँ आपको
इश्क़ में बन जाऊं ऐसा मैं भी दीवाना हुज़ूर
आप दें मुझको तसल्ली मिस्ले हन्नाना हुज़ूर
आपका मैं उम्मती हूँ यह मेरी क़िस्मत, हुज़ूर
मेरे जीवन का है मक़सद आपसे उल्फ़त, हुज़ूर
आपकी नज़रों ने मोहताजों को सुल्ताँ कर दिया
आपकी परवाज़ ने अक़लों को हैराँ कर दिया
आपकी निस्बत ने कमतर को भी ज़ी-शाँ कर दिया
आपके पैग़ाम ने हैवाँ को इन्साँ कर दिया
अहसन-ओ-अजमल हो, अफ़ज़ल या कि हम-रुतबा, हुज़ूर
ख़ल्क़ में कोई नहीं है आपके जैसा, हुज़ूर
आपका मैं उम्मती हूँ ये मेरी क़िस्मत, हुज़ूर
मेरे जीवन का है मक़सद आपसे उल्फ़त, हुज़ूर
आप हैं ऐसे हसीं कि यूसुफ़-ए-किनआँ फ़िदा
आप पर फिर क्यों न हो मुझ जैसा इक नादाँ फ़िदा
आप पर कुल माल-ओ-ज़र, बाप और मेरी माँ फ़िदा
आप पर जिस जिसने जां दी उस पे मेरी जां फ़िदा
क़ल्ब-ए-जाफ़र के महल में आप बसते हैं, हुज़ूर
बन के बारिश इश्क़ की हर दम बरसते हैं, हुज़ूर
आपका मैं उम्मती हूँ ये मेरी क़िस्मत, हुज़ूर
मेरे जीवन का है मक़सद आपसे उल्फ़त, हुज़ूर

नात के मुश्किल अल्फ़ाज़ और उनके मीनिंग्स
उम्मती:- उम्मत का फ़र्द, नबी ﷺ का मानने वाला
क़िस्मत:- नसीब
उल्फ़त:- मुहब्बत
जिगर:- कलेजा, दिल
साहिल:- किनारा
मक़सूद:- चाहा हुआ
रवानी:- बहाव, लगातार चलना
फ़िदा:- क़ुर्बान, निछावर
क़ौल:- कथन, कही हुई बात
मो’तबर:- भरोसेमंद
ज़र्रा:- बहुत छोटा कण, धूल का कण
क़मर:- चाँद
दीदार:- दर्शन, देखना
मे’राज़-ए-नज़र:- निगाहों की बुलंदी, नज़र का सबसे बड़ा सम्मान
नालैन अक़दस:- हुज़ूर ﷺ की पाक जूतियाँ
अक़दस:- सबसे पाक, मुक़द्दस
मन्सूब:- जुड़ा हुआ, संबंधित
शै:- चीज़
अ़क़ीदत:- सम्मान और सच्ची लगन
या रूही व नफ़्सी:- ऐ मेरी जान और मेरी आत्मा
हस्सान:- हज़रत हस्सान बिन साबित रज़ियल्लाहु अन्हु, नबी ﷺ के मशहूर नात-गो शायर
सना-ख़्वाँ:- तारीफ़ करने वाला
मिस्ले:- जैसा, के समान
हन्नाना:- मस्जिद-ए-नबवी का वह खजूर का तना है, जिससे नबी स.अ. का मिम्बर बनाया गया था, फिर नबी स.अ. के जाने के बाद उसके रोने की रिवायत मिलती है।
परवाज़:- उड़ान, बुलंदी
निस्बत:- संबंध, जुड़ाव
कमतर:- कम दर्जे वाला, कम हैसियत वाला
ज़ी-शाँ:- शान वाला
पैग़ाम:- संदेश
हैवाँ:- जानवर
अहसन:- सबसे अच्छा, अधिक सुंदर
अजमल:- सबसे ख़ूबसूरत
अफ़ज़ल:- सबसे बेहतर
हम-रुतबा:- समान दर्जे वाला
ख़ल्क़:- मख़लूक़, दुनिया के लोग
हसीं:- सुंदर, ख़ूबसूरत
यूसुफ़-ए-किनआँ:- हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम, जो अपने हुस्न के लिए मशहूर हैं
नादाँ:- नासमझ, कम समझ वाला
माल-ओ-ज़र:- धन-दौलत और सोना-चाँदी
क़ल्ब:- दिल
Aap Ka Main Ummati Hun Naat Lyrics Urdu
آپ کا میں اُمّتی ہوں، یہ میری قسمت، حضور
آپ کا میں اُمّتی ہوں، یہ میری قسمت، حضور
میرے جیون کا ہے مقصد آپ سے اُلفت، حضور
میرا دل، دھڑکن، جگر، سانسوں کی منزل آپ ہیں
درد کی موجوں میں اک راحت کا ساحل آپ ہیں
جاں لٹائی جائے جس پر اُس کے قابل آپ ہیں
عشق کا مقصود ہیں، مقصد ہیں، حاصل آپ ہیں
میری سانسوں کی روانی آپ کی خاطر، حضور
ہے فدا کُل زندگانی آپ کے خاطر، حضور
آپ کا میں اُمّتی ہوں، یہ میری قسمت، حضور
میرے جیون کا ہے مقصد آپ سے اُلفت، حضور
آپ کا ہر قول، آقا! معتبر میرے لیے
آپ کے قدموں کا ذرّہ ہے قمر میرے لیے
آپ کا دیدار، معراجِ نظر میرے لیے
آپ کے نعلینِ اقدس تاجِ سر میرے لیے
آپ سے منسوب ہر شے سے عقیدت ہے، حضور
سب سے بڑھ کر آپ سے مجھ کو محبت ہے، حضور
آپ کا میں اُمّتی ہوں، یہ میری قسمت، حضور
میرے جیون کا ہے مقصد آپ سے اُلفت، حضور
ہے تمنا خواب میں اُلفت دکھاؤں آپ کو
کہہ کے یا روحی و نفسی میں بلاؤں آپ کو
آپ کے حسّان سا گرچہ ثنا خواں میں نہیں
ہے تمنا آپ کی نعتیں سناؤں آپ کو
عشق میں بن جاؤں ایسا میں بھی دیوانہ، حضور
آپ دیں مجھ کو تسلی مثلِ حنّانہ، حضور
آپ کا میں اُمّتی ہوں، یہ میری قسمت، حضور
میرے جیون کا ہے مقصد آپ سے اُلفت، حضور
آپ کی نظروں نے محتاجوں کو سلطاں کر دیا
آپ کی پرواز نے عقلوں کو حیراں کر دیا
آپ کی نسبت نے کمتر کو بھی ذی شاں کر دیا
آپ کے پیغام نے حیواں کو انساں کر دیا
احسن و اجمل ہو، افضل یا کہ ہم رتبہ، حضور
خلق میں کوئی نہیں ہے آپ کے جیسا، حضور
آپ کا میں اُمّتی ہوں، یہ میری قسمت، حضور
میرے جیون کا ہے مقصد آپ سے اُلفت، حضور
آپ ہیں ایسے حسیں کہ یوسفِ کنعاں فدا
آپ پر پھر کیوں نہ ہو مجھ جیسا اک ناداں فدا
آپ پر کُل مال و زر، باپ اور میری ماں فدا
آپ پر جس جس نے جاں دی، اُس پہ میری جاں فدا
قلبِ جعفر کے محل میں آپ بستے ہیں، حضور
بن کے بارش عشق کی ہر دم برستے ہیں، حضور
آپ کا میں اُمّتی ہوں، یہ میری قسمت، حضور
میرے جیون کا ہے مقصد آپ سے اُلفت، حضور






