Shadi Ke Liye Wazifa

अगर आप नेक बीवी की तलाश में हैं तो इस पर ज़रुर अमल करें

सवाल : बहुत दिनों से एक नेक बीवी की तलाश में हूँ लेकिन नाकामी ही हासिल होती है कोई वज़ीफ़ा या अमल बताएं ?

जवाब : जी हाँ ज़रूर बताऊंगा क्यूंकि शादी और निकाह ऐसा रिश्ता है जिसको हमारे नबी ने अपनी सुन्नत बताया है और फ़रमाया है कि “निकाह मेरी सुन्नत है और जो इस से मुंह मोड़े वो हम में से नहीं” |

नबी स.अ. ने इस को सुन्नत इस लिए बनाया क्यूंकि इंसान निकाह से बेशुमार बदकारियों और गुनाहों से बच जाता है और उसकी फ़ितरी ज़रूरतें भी पूरी होती रहती हैं और इसी रिश्ते की बरकत से दो अजनबी एक दुसरे के दुःख दर्द बांटने और समेटने में पहल करते हैं जिस से दोनों की ज़िन्दगी ख़ुशगवार हो जाती है |

जहां तक निकाह न हो पाने का मसअला है तो इस मुश्किल के हल के लिए अलग अलग वज़ीफे हैं जिन को मैं आप के सामने बयान कर रहा हूँ, अल्लाह तआला आपकी मुश्किल आसान करे |

पहला वज़ीफ़ा

खूब इस्तिग्फार करो

इस्तगफार ( Istigfaar ) का मतलब अल्लाह से माफ़ी और मगफिरत तलब करना

 

दूसरा वज़ीफ़ा

या जामिऊ

Ya Jaamiu

500 बार पढ़ा करो

 

तीसरा वज़ीफ़ा

सूरह अहज़ाब ( Surah Ahzab ) लिखिए और घर में रख दीजिये

ये सूरह 21 वें पारे में है

 

चौथा वज़ीफ़ा

उलमा ने लिखा है कि जिस नौजवान की शादी में रुकावट आ रही हो तो अगर वो मस्जिद में झाड़ू दे और और मस्जिद की खिदमत करे तो उस खिदमत की बरकत से अल्लाह तआला उस नौजवान को खादिमा अता फरमा देते हैं | अगर औरत की शादी न हो रही हो तो वो अपने भाई को मस्जिद की सफाई और उसकी खिदमत के लिए भेजे |

लेकिन याद रखें कि

अगर आप ऐसी बीवी की तलाश में हैं जिस में कोई ऐब न हो तो ऐसी बीवी मिलना मुश्किल है वो तो इंशा अल्लाह जन्नत में ही मिलेगी इसलिए कोई अल्लाह की बंदी मिल जाये उसे अपनी शरीके हयात बना लीजिये |

 

नोट : अगर ये इनफार्मेशन आपको पसंद आए तो इसको नीचे दिए गए शेयरिंग बटन से शेयर ज़रूर करें | अल्लाह आपका और हमारा हामी व मददगार हो