मॉडल लड़की से शादी | Marriage to Model Girl

अम्मा अब्बा उसे डांट रहे थे

अरे शर्म नहीं आयी सारे ज़माने में सिर्फ

मॉडल लड़की ही पसंद आयी शादी करने के लिए

हम उसको बहू नहीं बना सकते लोग क्या कहेंगे ?

हमारी नाक कटवाओगे लो भला कोई बात हुई

हुंह मॉडल,

अच्छे कपड़े पहन सज कर दुनिया के सामने पेश होना बड़ी बेहयाई है

दीदों का पानी गिर गया है  नजाने माँ बाप कैसे है ?

खैर छोड़ो , कल तुम्हारी बहन को देखने लड़के वाले आ रहे हैं,

बेटी ब्यूटी पार्लर में हो आओ कल ज़रा ढंग से तैयार होकर

उनके सामने चाय पेश करना