Juma Namaz Due To Coronavirus

कोरोना की वजह से जुमा के दिन जुहर पढ़ें या जुमा नमाज़

कोरोना वाइरस की वजह से तमाम मस्जिदें बंद हैं इसलिए कि हुकूमत के साथ ही हमारे उलमा ने भी तमाम मुसलमानों को ये हिदायत दी है कि अपने अपने घरों में नमाज़ पढ़ें लेकिन जुमे का दिन है और इस दिन तमाम मुसलमान इकठ्ठा होकर नमाज़ अदा करते हैं

तो ऐसे में हम मस्जिद जाकर जमात के साथ जुमा की नमाज़ अदा न कर पायें तो घर में क्या जुमा की नमाज़ अदा करेंगे या जुहर की, इस सिलसिले में उलमा क्या बताते हैं,?

हुआ ये कि आज यही मसअला मरे सामने आया कुछ लोगों ने मुझ से पुछा तो जो मैंने उनको जो बताया मैं चाहता हूँ आप भी समझ लें ताकि आप घर पर सुकून से सही सही नमाज़ अदा कर सकें |

Juma Namaz Due To Coronavirus

जुमा या जुहर की नमाज़ पढ़ें ?

जब आप घर में अपनी अलग जुमे की नमाज़ अदा कर रहे हैं तो जुहर की नमाज़ ही अदा करेंगे चाहे वो जुमे का दिन ही क्यूँ न हो

कितनी रकातें पढेंगे ?

जब आप जुमे की नमाज़ अदा करते हैं तो 2 रकात फ़र्ज़ अदा करते हैं और टोटल 14 रकात पढ़ते हैं, लेकिन जब आप जुहर की नमाज़ अदा करेंगे तो ज़ाहिर है आपको 4 रकात फ़र्ज़ पढनी है, और टोटल 12 रकात जैसा कि ज़ुहर में है

कैसे नियत करें ?

जब जुमा की नमाज़ पढ़ते हैं जुमा की नियत करते हैं लेकिन जब जुहर पढेंगे तो 4 रकात फ़र्ज़ ज़ुहर की नियत करेंगे |

नोट : अगर ये इनफार्मेशन आपको पसंद आए तो इसको नीचे दिए गए शेयरिंग बटन से शेयर ज़रूर करें | अल्लाह आपका और हमारा हामी व मददगार हो