As Salamu Alaikum Meaning Hindi

अस सलामु अलैकुम का मतलब

आम तौर से जब अलग अलग मज़हब के लोग एक दुसरे से मिलते हैं तो बात शुरू करने पहले कुछ ख़ास लफ़्ज़ों को अदा करते हैं जैसे आदाब, नमष्कार, Good morning और Good night वगैरह |

लेकिन मुसलमान जब एक दुसरे से मिलते हैं तो वो एक दुसरे से सलाम करते हैं तो चलिए आज इस सलाम का मतलब जान लेते हैं |

Hadees Shareef Salam Ke Bare Me

अल्लाह के नबी पैग़म्बर मुहम्मद स.अ. ने एक हदीस में फ़रमाया कि :

“बात करने से पहले सलाम करो”

Assalamu Alaikum Meaning Hindi

Assalamu Alaikum Meaning Hindi

और सलाम के लिए हमारे नबी स.अ. ने ये अलफ़ाज़ बताये

Hindi : अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल लाहि व बरकातुह

Translation : तुम पर सलामती हो और अल्लाह की रहमत और उसकी बरकतें हों

Assalamu Alaikum Meaning Hindi

Wa Alaikumus Salam Meaning Hindi

Hindi : व अलैकुमुस सलाम व रहमतुल लाहि व बरकातुह

Translation : तुम पर भी सलामती हो और अल्लाह की रहमत और उसकी बरकतें हों

सलाम क्यूँ ?

जब दो मुसलमान मिलते हैं तो वो एक दुसरे को सलामती, हिफाज़त और बरकत की दुआ दे रहे होते हैं

सलाम करने वाले को नेकियाँ 

अगर आप कहते हैं अस सलामु अलैकुम तो 10 नेकियाँ और व रहमतुल लाहि जोड़ लेते हैं तो 10 नेकियाँ और जुड़ जाती हैं फिर व बरकातुह भी जोड़ लेते हैं तो 10 नेकियाँ और जुड़ जाती हैं कुल मिला कर 30 नेकियाँ हुईं |

इसी तरह सलाम का जवाब देने पर 10 नेकियाँ मिलती हैं. तो सलाम में हमेशा पहल करना चाहिए |

सलाम के कौन से अलफ़ाज़ ग़लत हैं ?

और ये जान लीजिये कि ऊपर बताये गए सलाम के अलफ़ाज़ ही सही हैं इस के अलावा जो लोग सामलैकुम, सामुअलैकुम वगैरह जो भी

अलफाज़ कहते हैं तो वो सही नहीं है, इस के मानी बदल जाते हैं जैसे सामु अलैकुम ( तुम को मौत आये ) यानी कहां बात सलामती और रहमत

की हो रही थी और कहां मौत की आ गयी,

तो आप को चेक करना होगा कि कहीं आप अपने मिलने वालों को रहमत और बरकत की दुआ दे रहे हैं या मौत की