About Mariyam (A.S.)
मरयम (अ.स.) की हक़ीक़त के बारे में 7 बातें जो सभी को जानना चाहिए
मुसलमानों और ईसाइयों के बीच मरियम (अ.स.), बहुत मशहूर हैं, हमारे लिए वह मरियम (अ.स.) है और ईसाइयों के लिए, वह मदर मैरी है। उनकी अजमत कुरान में भी आई है।
उनकी बलंदी का ज़िक्र कुरान के साथ साथ हदीस में भी है पैगंबर मुहम्मद स.अ. ने भी उन्हें चार सबसे अज़ीम औरतों में से एक बताया है, जो रोहानियत की आख़िरी हद को पहुंची हुई थीं ।
हम मरियम अ.स. के बारे में 7 फैक्ट्स लेकर आए हैं जिन्हें हर किसी को मालूम होना चाहिए
1. वह एक कुंवारी थी, लेकिन उन्होंने ने ईसा (अ.स.) को जन्म दिया (जिन्हें ईसा मसीह के नाम से भी जाना जाता है)

2. अल्लाह ने तमाम महिलाओं के मुकाबले उन्हें चुना था

3. मरियम (अ.स.) पर बदकारी का झूठा इलज़ाम लगाया गया था

4. कुरान में 19 वीं सूरत का नाम उनके नाम पर रखा गया है
कुरान ने सिर्फ़ पैगंबर, नबियों और फरिश्तों को यह सम्मान दिया है कि कुरान में उनके नाम सूरत हो । खुशनसीब हज़रत मरियम को भी इस से नवाज़ा गया ।
5. औरतों में सिर्फ़ उनका ही नाम कुरान में लिया गया
वह अकेली ऐसी औरत है जिसे कुरान पाक में उनके नाम के साथ बुलाया गया है। और किसी औरत का नाम नहीं लिया गया |सिर्फ इशारतन ज़िक्र किया गया है |
6. उन्होंने कई चमत्कारों ( Miracles ) देखे

इस आयत की तफ़सीर में, उलमा का कहना है कि हर बार जब जकारिया उनसे मिलने जाते थे, तो वह गर्मियों में जाड़ों के फल और सर्दियों में गर्मियों का फल रखे पाते थे ।
7. वह बहुत ही तक्वा वाली , पवित्र और और परहेज़गार थीं

ये मरियम की हैरान करने वाली ख़ुसूसियात हैं जो कुरान में मजकूर हैं जिनको एक पैग़म्बर की माँ का एज़ाज़ दिया गया । मुझे उम्मीद है कि सभी लोग आख़िरत में जन्नत हासिल करने के लिए उसके नक्शेकदम पर चलेंगे |
नोट : अगर ये इनफार्मेशन आपको पसंद आए तो इसको नीचे दिए गए शेयरिंग बटन से शेयर ज़रूर करें | अल्लाह आपका और हमारा हामी व मददगार हो






