Hadees Shareef |
15 बुराइयां जिस से इंसानों पर मुसीबतें नाजिल होंगी
हज़रत अली र. अ. से रिवायत है कि रसूलुल लाह स.अ. ने फ़रमाया :
मेरी उम्मत 15 क़िस्म की बुराइयां करेगी तो उस पर बलाएँ और मुसीबतें आ पड़ेंगी
किसी ने पुछा : या रसूलल लाह वो कौन कौन सी बुराइयां हैं ?
तो नबी स.अ. ने फ़रमाया :
1. जब माले गनीमत को अपना माल बना लिया जाये
2. और अमानत को ग़नीमत समझ लिया जाये
3. ज़कात को तावान समझ लिया जाये
4. जब इल्मे दीन को दुनिया के लिए सीखा जाये
5. मर्द अपनी बीवी की इताअत करने लगे
6. और अपनी माँ की नाफ़रमानी करने लगे
7. आदमी अपने दोस्त के साथ अच्छा सुलूक करेगा और अपने बाप के साथ और बद अख्लाकी से पेश आएगा
8. मस्जिद में शोर गुल होने लगेगा
9. जब कबीले का सरदार सारे लोगों में बदतरीन शख्स बन जायेगा
10. और कौम का सरदार ज़लील तरीन शख्स होगा
11. जब आदमी की इज्ज़त उस के शर से बचने के लिए की जाएगी
12. लोग कसरत से शराब पीने लगेंगे
13. मर्द भी रेशम के कपडे पहनने लगेंगे
14. नाचने गाने वाली औरतों और गाने बजाने वाली औरतों को अपना लिया जायेगा
15. इस उम्मत के पिछले लोग अगले लोगों पर लानत भेजने लगेंगे
तो उस वक़्त सुर्ख आंधी, ज़लज़ला, ज़मीन के धंस जाने, शक्ल बिगड़ जाने और पत्थरों के बरस जाने का इंतज़ार करो
और उन निशानियों का इंतज़ार करो जो एक के बाद इस तरह आएँगी जैसे किसी हार की लड़ी टूट जाने से उस के दाने एक के बाद एक बिखरते चले जायेंगे
तिरमिज़ी शरीफ़ 44/2







Excellent website for muslim brothers.
Thanks for efforts..!!
Thnx for this
Allah hum sab ko kehne sunne se Zyda Amal karne ki tofeeq Ada farmay
Ameen
Summa ameen
very nice
12 Rabi ul Awal miladun Nabi Ki article padha kar bahut hi Achcha Laga Hai. Allah Sabko Khush Rakhe.
Bahut he achi website hai. pad kar bahut khusi hui. Allah hum sab ko nek rah par chalne ki taufik de.