WhatsApp Channel Join Now

Surah Baqarah Last 2 Ayat Benefits | रात का ख़ौफ़ मिटाने का नुस्ख़ा

Surah Baqarah Last 2 Ayat Benefits

Surah Baqarah Last 2 Ayat Benefits |

रात का ख़ौफ़ मिटाने का नुस्ख़ा

Surah Baqarah Last 2 Ayat Benefits : एक बात बताइए, क्या कभी ऐसा हुआ है कि रात को आप सो रहे थे, कोई ख्व़ाब देखा, अचानक आपकी आँख खुल गई, और दिल तेज़ी से धड़कने लगा, और ऐसा महसूस हुआ कि जैसे कोई अनजाना सा ख़ौफ़ और आपको घेर रहा है? और इसके अलावा कभी ऐसा भी होता है कि रात को जब आप लेटते हैं तो कभी कभी बच्चों की फ़िक्र, कभी रोज़गार की परेशानी, और कभी बिना किसी वजह के दिल में बेचैनी..रात का सन्नाटे में ये सब बातें आना तो आम बात है। ऐसे वक़्त में इंसान क्या करे जो उसके दिल को इत्मीनान दे सके।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि नबी करीम ﷺ ने हमें एक ऐसा नुस्ख़ा बताया है जो न सिर्फ़ दिल को सुकून देता है, बल्कि अल्लाह की हिफ़ाज़त और रहमत का ज़रिया भी बनता है? और यह नुस्ख़ा कोई मुश्किल वज़ीफ़ा नहीं, बल्कि क़ुरआन की सिर्फ़ दो आयतें हैं। ऐसी आयतें जिनके बारे में रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया कि जो शख़्स उन्हें रात में पढ़ ले, वे उसके लिए काफ़ी हो जाएँगी।

आख़िर ये कौन-सी आयात हैं? उनकी फ़ज़ीलत क्या है? और रात के ख़ौफ़, बेचैनी और वसवसों से बचने में उनका क्या किरदार है? आइए, हदीस और की रौशनी में इस क़ीमती तोहफ़े को समझते हैं।

Surah Baqarah Last 2 Ayat Benefits

Surah Baqarah Last 2 Ayat Benefits

कौन सी आयात हैं ये?

ये सूरह अल-बक़रह की आख़िरी दो आयतें हैं (आयत नम्बर 285 और 286)  जिन्हें “आमनर् रसूलु” के नाम से भी जाना जाता है। और इन दोनों आयतों में जो आखिरी आयत है उसमें एक बेहद ख़ूबसूरत दुआ है।

رَبَّنَا لَا تُؤَاخِذْنَا إِن نَّسِينَا أَوْ أَخْطَأْنَا ۚ رَبَّنَا وَلَا تَحْمِلْ عَلَيْنَا إِصْرًا كَمَا حَمَلْتَهُ عَلَى الَّذِينَ مِن قَبْلِنَا ۚ

رَبَّنَا وَلَا تُحَمِّلْنَا مَا لَا طَاقَةَ لَنَا بِهِ ۖ وَاعْفُ عَنَّا وَاغْفِرْ لَنَا وَارْحَمْنَا ۚ أَنتَ مَوْلَانَا فَانصُرْنَا عَلَى الْقَوْمِ الْكَافِرِينَ

“ऐ हमारे रब! अगर हम भूल जाएँ या हमसे ख़ता हो जाए तो हमें गिरफ़्त में न लेना।

ऐ हमारे रब! हम पर ऐसा भारी बोझ न डाल जैसा तूने हमसे पहले लोगों पर डाला था।

ऐ हमारे रब! हम पर वह बोझ न रख जिसकी हममें ताक़त नहीं।

और हमें माफ़ फ़रमा, हमारी मग़फ़िरत फ़रमा, और हम पर रहम फ़रमा।

तू ही हमारा मालिक और मददगार है, इसलिए काफ़िर क़ौम के मुक़ाबले में हमारी मदद फ़रमा।”

हदीस की रौशनी में फ़ज़ीलत

रसूलुल्लाह ﷺ का एक मशहूर और सहीह फ़रमान है जो सहीह अल-बुख़ारी और सहीह मुस्लिम दोनों में दर्ज है:

“जिस शख़्स ने रात में सूरह बक़रह की आख़िरी दो आयात पढ़ लीं, वो उसके लिए काफ़ी हो जाएँगी।”

उलमा ने इस हदीस में “काफ़ी हो जाएँगी” के मअनी अलग-अलग पहलुओं से समझाए हैं:

1. शैतान से हिफ़ाज़त, नुक़सान से बचाव, बुरी हवा से अमान, और रूहानी सुकून।
2. कुछ ने कहा के ये एक हिमायत और हिफ़ाज़त है जो इंसान को रात भर अल्लाह की निगेहबानी में ले लेती है।

किन मुश्किलों में ये आयात काम आती हैं?

उलेमा की तशरीह की रौशनी में ये आयात ख़ास तौर पर इन हालात में मददगार होती हैं:

• रात का नागहानी ख़ौफ़ या घबराहट
• बुरे ख़्वाब और डरावने सपने
• शैतान के वसवसे जो नींद से पहले आते हैं
• दिल की बेचैनी और अन्दर की उदासी
• अनदेखी मुसीबतों का डर
• ईमान में कमज़ोरी और अल्लाह से दूरी का एहसास

पढ़ने का तरीक़ा

इन आयात का पढ़ना कोई बहुत मुश्किल नहीं है, इन्हें कोई भी पढ़ सकता है लेकिन इसका पूरा फ़ायदा उठाने के लिए कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए। वो ये कि…

1. सोने से पहले बेहतर है वुज़ू कर लीजिये लेकिन अगर वजू नहीं किया तो कोई बात नहीं
2. अब इन आयात को आराम से, ज़ेहन की हाज़िरी के साथ पढ़ें।
3. हर लफ़्ज़ पर ग़ौर करें,  ये सिर्फ़ अल्फ़ाज़ नहीं, ये अल्लाह की अता है।

याद रहे : यक़ीन और तवक्कुल के साथ पढ़ना ज़रूरी है, क्यूंकि बिना यक़ीन के किया हुआ अमल एक बेजान जिस्म की तरह है, इसलिए जब आप ये आयात पढ़ें तो दिल में ये बात रहे: “मेरा रब सुन रहा है, मेरा रब देख रहा है, मेरा रब काफ़ी है।” और इसे रोज़ का मामूल बना लें, एक दो दिन नहीं, हमेशा के लिए।

जब बन्दा इन अल्फ़ाज़ को सच्चे दिल से कहता है, तो वो अपने आप को अल्लाह के हवाले कर देता है। और जब इंसान अपनी सब फ़िक्रें, डर, और घबराहट अल्लाह को दे दे, तो फिर कैसी चिन्ता? कैसा ख़ौफ़? ख़ुदा की शरण में आने के बाद अंधेरे में भी रौशनी होती है।

आख़िरी बात

क़ुरआन सिर्फ़ एक किताब नहीं, ये ज़िन्दगी का नुस्ख़ा है। नबी ﷺ ने जो भी तरीक़ा सिखाया, वो सदियों से ज़माने के हर मोड़ पर काम आता रहा है। रात के ख़ौफ़ में, बीमारी में, तन्हाई में, बेबसी में हर जगह ये आयात एक दोस्त, एक ढाल, एक रहनुमा बनती हैं। इसलिए आज रात जब बिस्तर पर जाइए, तो इन दोनों आयातों को पढ़कर लेट जाइए। यक़ीन रखें अल्लाह ने वादा किया है, और अल्लाह का वादा कभी झूठ नहीं होता।

Connect With Us

Join Our Islamic Community

Daily Quran, Hadith & Islamic Guidance

WhatsApp Channel

Daily Islamic reminders & Quran verses

Join Now
Instagram

Beautiful Islamic quotes & teachings

Follow
YouTube Channel

Islamic lectures & Quran recitation

Subscribe
Facebook Page

Follow for daily Islamic posts & updates

Like Page
Facebook Group

Discuss & learn Islamic knowledge together

Join Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *