Hadees Ki Batein

55 चीज़ों से पैग़म्बर मुहम्मद स.अ. ने पनाह मांगी

हम बेशुमार दुआएं अल्लाह तआला से माँगा करते हैं कि अल्लाह हमें फुलां चीज़ अता कर दे, लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी हैं जिन से हमेशा अल्लाह की पनाह मांगते रहते चाहिए जैसे “ए अल्लाह मुझे इन चीज़ों से बचा कर अपनी पनाह में रखना” क्यूंकि इन तमाम चीज़ों से ख़ुद हमारे प्यारे नबी मुहम्मद सल्लल लाहु अलैहि वसल्लम ने पनाह मांगी है |

हमारे बहुत से साथी सवाल करते हैं कि दुआ कैसे करें ( Dua Kaise Kare ) तो उनको ये जान लेना चाहिए कि कुछ चीज़ों के मांगने के साथ कुछ चीज़ों की पनाह भी ज़रूर मांगनी चाहिए और इस तरह की दुआएं हदीस में बहुत सी हैं लेकिन उन में से 55 को हम ने चुना है, इसे न सिर्फ आप पढ़ें बल्कि जब अल्लाह तआला के सामने हाथ उठायें तो इन चीज़ों से पनाह मांगे  |

hadees ki baatein hindi

हमारे नबी मुहम्मद स.अ. ने पनाह मांगी है…

1. क़यामत के दिन जगह की तंगी से

2. सांप, बिच्छू के डसने की बिना पर मौत हो जाने से

3. मैदाने जंग से पीठ फेर कर मरने से

4. मरने के वक़्त शैतान के ख़ब्ती ( बदहवास ) बना देने से

5. जो मैंने किया और जो मैंने नहीं किया उसके शर से

6. अचानक अपने नीचे से हलाक ( ज़मीन धंस जाने से ) किये जाने से

7. अहलो अयाल में बुरी सूरते हाल नज़र आने से

8. नफ़ा के बाद नुक़सान से, तरक्क़ी के बाद पस्त होने से

9. गुमराह होने से

10. किसी से बदतमीज़ी करने या मुझ से बदतमीज़ होने से

11. दज्जाल के फितने के शर से

12. ज़ुल्म करने या मजलूम होने से

13. ज़िन्दगी व मौत के फितने से

14. क़ब्र के अज़ाब से

15. ऐसे इल्म से जो फ़ायदेमंद न हो

16. न सुनी जाने वाली दुआ से

17. अपने कानों, आँखों, जुबां और दिल के शर

18. अपनी शर्मगाह के शर से

19. बहुत ज़्यादा बुढ़ापे की तरफ लौटाए जाने से

20. दुनिया के फितने से

21. बदबख्ती में पड़ने से

22. बुरे फैसले से

23. सख्त आज़माइश से

24. बुज़दिली से

25. बखीली ( कंजूसी ) से

26. पागलपन से

27. कोढ़ की बीमारी से

28. बुरी खतरनाक बीमारियों से

29. सफ़र की मशक्क़त से

30. मजलूम की बद दुआ से

31. रात और दिन के फ़ितनों के शर से

32. सुस्ती ( काहिली ) से

33. फ़िक्र से

34. ग़म से

35. लोगों के ग़ालिब आ जाने से

36. क़र्ज़ के चढ़ जाने से

37. आग के अज़ाब से

38. जहन्नम के अज़ाब से

39. पानी में डूब कर मरने से

40. गुनाह से

41. फ़क़ीरी से

42. क़िल्लत ( कमी से )

43. ज़िल्लत से

44. भूक से

45. शैतान के शर और उसके शिर्क से

46. हर लग जाने वाली नज़र से

47. अल्लाह की पकड़ से

48. अमानत में खयानत से

49. अल्लाह के हुक्मों की मुखालिफत से

50. बुरे अखलाक़ से

51. दुश्मन के गलबे से

52. ज़हरीले जानवर से

53. अल्लाह की नेअमतों के ख़त्म हो जाने से

54. ख़बीस जिन्नात से

55. बुरे आमल और ख्वाहिशात से

ए अल्लाह ! हमको इन तमाम चीज़ों से पनाह दे दीजिए