Ankhon Ki Roshni Ke Liye Wazifa
आँखों की रौशनी व तेज़ नज़र का वज़ीफ़ा
आँखों की रौशनी और निगाह व नज़र ऐसी अहम् चीज़ है कि इस में कुछ कमी हो तो कई चीज़ों में रुकावट पैदा हो जाती है अगर ये बाक़ी ही न रहे तो इंसान के लिए पूरी दुनिया ही अँधेरी हो जाती है |
जैसा कि हम बहुत सारे क़ुरानी वज़ीफे अपने पढने वालों के लिए लाते रहते हैं तो इसी तरह से हम आज निगाह और नज़र में बढ़ोतरी के लिए कुछ वज़ीफे बता रहे हैं
Wazifa Ki Roshni Ke Liye

Dua In Hindi : फ़ कशफ्ना अंका गिताअका फ़ बसरुकल यौमा हदीद (सूरह क़ाफ़: 22)
Translation : हमने हटा दिया आज तुझ से तेरे परदे को, सो आज तेरी निगाह बड़ी तेज़ है
हर नमाज़ के बाद इस आयत को तीन या सात बार पढ़े, फिर दोनों हाथों की शहादत की ऊँगली दम करे और दोनों आँखों पर फेरे
या सुबह उठते ही मुंह धोये बगैर इसी आयत को सात बार पढ़े और पाक साफ़ शहादत की ऊँगलियों पर अपना लुआब लगाये और उस पर दम करके दोनों आँखों में लगाये इसका कई बार तजरिबा किया जा चूका है बहुत ही बेहतरीन वज़ीफ़ा है |

आँखों के लिए दूसरा वज़ीफ़ा
वजू के बाद सूरह इन्ना अन्ज़लना एक मरतबा आसमान को देखते हुए पढ़ने से नज़र तेज़ होती है |
नज़र तेज़ करने का तीसरा वज़ीफ़ा
हर नमाज़ के बाद या नूरु ग्यारह बार पढ़े और दोनों शहादत की उँगलियों पर दम करे और अपनी आँखों पर फेरे |

आँखों के लिए चौथा वज़ीफ़ा
नज़र की हिफाज़त के लिए ये दुआ भी करे :
Dua In Hindi : अल्लाहुम्मा आफिनी फ़ी बसरी
Translation : ए अल्लाह मेरी आँख की हिफ़ाज़त फरमा |
नोट : अगर ये इनफार्मेशन आपको पसंद आए तो इसको नीचे दिए गए शेयरिंग बटन से शेयर ज़रूर करें | अल्लाह आपका और हमारा हामी व मददगार हो






