WhatsApp Channel Join Now

7 Ayate Shifa Quran Men | क़ुरान में शिफ़ा की 7 आयतें

7 Ayate Shifa Quran Men

क़ुरान में शिफ़ा की 7 आयतें

अगर आप के घर में कोई मरीज़ है या आप खुद किसी न किसी मर्ज़ से परेशां हैं तो ऐसे में दवा के साथ दुआ का सहारा ज़रूर लेना चाहिए और दुआ वो जिसको अल्लाह तआला ने क़ुरआन में बताया है  |

वैसे तो पूरा क़ुरआन ही शिफ़ा है लेकिन यहाँ पर बुजुर्गों की बताई हुई कुछ ख़ास आयतें पेश की जाएँगी | ये ऐसी दुआएं हैं जो इंसान के बनाने वाले के कलाम यानि क़ुराने पाक में मौजूद हैं, अगर कोई इंसान इन पर पाबंदी से अमल करे तो रोहानी मर्ज़ हो या जिस्मानी मर्ज़ इंशा अल्लाह शिफ़ा हासिल करेगा |

इन को कैसे पढ़ें

पहले सूरह फ़ातिहा ( अलहम्दु शरीफ़ ) पढ़ें

फिर इन आयतों को पढ़ कर पानी पर दम करें और मरीज़ को पिला दें

वो शिफ़ा की आयतें ये हैं

7 Ayate Shifa Quran Men

Hindi : व यशफि सुदूरा कौमिम मुअ’मिनीन

Translation : और मोमिनों के दिल को ठंडा कर दे

 

Hindi : या अय्युहन नासु क़द जा अत्कुम मौइज़तुम मिर रब्बिकुम व शिफ़ाउल लिमा फिस सुदूर व हुदव व रहमतल लिल मुअमिनीन

Translation : ए लोगों तुम्हारे लिए तुम्हारे रब की तरफ से नसीहत और दिलों के रोग की शिफ़ा और मोमिनों के लिए हिदायत व रहमत आ पहुंची

7 Ayate Shifa Quran Men

Hindi : यखरुजू मिम बुतूनिहा शराबुम मुख्तलिफुन अल्वानुह फ़ीहि शिफाऊल लिन्नास

Translation : उस के पेट से मुख्तलिफ रंगों का एक मशरूब निकलता है जिस में लोगों के लिए शिफ़ा है

Hindi : व नुनज्ज़िलू मिनल क़ुरआनिल मा हुवा शिफाऊव व रहमतुल लिल मुअमिनीन

Translation : और हम वो क़ुरआन उतार रहे हैं जो ईमान वालों के लिए शिफ़ा व रहमत है

Hindi : व इज़ा मरिज्तु फ़हुवा यश्फीन

Translation : और जब मैं बीमार होता हूँ तो वो मुझे शिफ़ा देता है

7 Ayate Shifa Quran Men

Hindi : क़ुल हुवा लिल लज़ीना आमनू हुदव व शिफ़ा

Translation : कह दीजिये वो मानने वालों के लिए हिदायत और शिफ़ा है

7 Ayate Shifa Quran Men

Hindi : काल मूसा मा जिअ’तुम बिहिस सिहर इन्नल लाह सयुबतिलुहू इन्नल लाह ला युस्लिहु अ मलल मुफसिदीन

Translation : फिर जब उन्होंने फेंका तो मूसा अ.स. ने कहा जो तुम लाये हो वो जादू है, अल्लाह इसको जल्दी ही मिटा कर रहेगा, अल्लाह तआला फ़सादियों का काम हरगिज़ नहीं बन्ने देता |

नोट : अगर ये इनफार्मेशन आपको पसंद आए तो इसको नीचे दिए गए शेयरिंग बटन से शेयर ज़रूर करें | अल्लाह आपका और हमारा हामी व मददगार हो 

Connect With Us

Join Our Islamic Community

Daily Quran, Hadith & Islamic Guidance

WhatsApp Channel

Daily Islamic reminders & Quran verses

Join Now
Instagram

Beautiful Islamic quotes & teachings

Follow
YouTube Channel

Islamic lectures & Quran recitation

Subscribe
Facebook Page

Follow for daily Islamic posts & updates

Like Page
Facebook Group

Discuss & learn Islamic knowledge together

Join Group

One Comment on “7 Ayate Shifa Quran Men | क़ुरान में शिफ़ा की 7 आयतें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *