Agar Quran Gir Jaye To
अगर कुरान गलती से गिर जाये तो क्या करें ?
गलती से कुरान गिर जाना एक संभव बात है, क्योंकि ग़लती इंसान से ही होती है लेकिन अल्लाह की जानिब से एक बड़ी नेअमत ये है कि अगर ग़लती हो जाये तो अल्लाह ने तौबा का एक रास्ता निकाल दिया है जिस से अल्लाह हमारी बड़ी से बड़ी कोताहियों को माफ़ फ़रमाते हैं ।
कुरान अल्लाह की एक किताब है और हर मुसलमान अपने पूरे दिल से कुरान का सम्मान और एहतराम करता है और कभी भी किसी भी तरह से इसका अपमान नहीं करना चाहता है लेकिन कभी गलती से, अगर हाथ से गिर जाये तो हमें क्या करना चाहिए, इसलिए हम आज इसका जवाब देने जा रहे हैं।
अगर कुरान हाथ से या किसी जगह से गिर जाए तो क्या करें?
मुफ्ती Menk ने एक वीडियो में कहा, कि जब भी कुरान नीचे गिर जाता है, तो हम को चाहिए कि हम इसे जल्दी से उठा कर चूम लें और 2 रकात नमाज़ पढ़ कर इस होने वाली गलती की माफ़ी अल्लाह से चाहें ।
कुरान की सब से बड़ी बेइज्ज़ती क्या है?
कुरान का सबसे बड़ा अपमान और बेइज्ज़ती यह है कि हमने इसे अलमारियों पर और अपने घर की ताकों में सजा कर रखा हुआ है लेकिन महीने में एक बार भी इसे पढ़ने की जहमत नहीं उठाई !
सब से बड़ा गुनाह
सबसे बड़ा गुनाह तो यह है कि हम कुरान के अस्ल वास्तविक पैग़ाम को नहीं पढ़ते हैं और इसे अलमारी में बंद कर देते हैं। बहुत से लोग कुरान की आयतों को याद कर लेते हैं चलिए बहुत अच्छी बात है लेकिन और जब लोग पूछते हैं कि इसका अर्थ क्या है, तो वो कहते हैं कि उन्हें इसका मतलब और तर्जुमा नहीं पता है।
हालाँकि कुरान तो अल्लाह का पैग़ाम है अल्लाह हम से क्या चाहता है ये उस में ज़िक्र है और अगर हम को ये जानना है कि अल्लाह हम से क्या चाहता है और क्या नहीं तो इस के लिए हमें क़ुरआन से ताल्लुक़ जोड़ना पड़ेगा |
अल्लाह हम सबको कुरान को समझने की तौफ़ीक़ अता फरमाए आमीन !







