Special Wazifa For Kidney Patient Hindi |
आसान वज़ीफ़ा किडनी के मरीजों के लिए
किडनी ( Kidney ) किसी भी इंसान को उसकी पूरी ज़िन्दगी जीने के लिए बहुत अहम् है, लेकिन कुछ लोग ( Kidney ) के फेल या उसके कमज़ोर होने की समस्या से जूझ रहे हैं और हमारे पास इसके लिए दुआ या वज़ीफ़ा है ।
एक वक़्त था जब गिने चुने लोग ऐसी बीमारियों के शिकार होते थे लेकिन आज का लाइफ स्टाइल और खानपान हमें ऐसी बीमारियों का शिकार बना रहा है जिनको पहले लोगों ने नाम ही न सुना था या मुश्किल से उन लोगों में पाई जाती थीं लेकिन बहरहाल इन बीमारियों के साथ जूझ रहे लोगों को इसके लिए दवा के साथ दुआ की भी ज़रुरत होती है ।

आपको यह भी बताना ज़रूरी है कि आप इलाज करते रहें क्योंकि दवा इलाज भी ज़रुरी है । और इसके साथ नीचे बताये गए वज़ीफे को अल्लाह पर कामिल यकीन रखते हुए पढ़ते रहें क्यूंकि दावा काम तभी कर सकती है जब उसमें अल्लाह शिफा डाल दे और अल्लाह की ज़ात जो मुर्दों में भी ज़िन्दगी पैदा कर सकती है तो इस मामूली बीमारी से छुटकारा क्यूँ नहीं ।
और सब से बेहतर बात तो ये है कि इन दुआओं को पड़ने से न सिर्फ शिफा मिलती है बल्कि सवाब भी मिलता है इसलिए दुआओं को हर हाल में अपनी ज़िन्दगी में शामिल करना चाहिए |

तो ये रहा वजीफा आप किसी भी वक़्त इसको पढ़ सकते हैं। लेकिन रोजाना इन बताई गयी दुआओं को पढना है
कमजोर या फेल किडनी के लिए वज़ीफ़ा / दुआ
बिस्मिल्ला-हिर-रहमा- निर-रहीम – ( Bismilla-Hir-Rahma-Nir-Raheem ) 100 बार – रोज़ाना
या खलीकु ( Ya Khaleequ ) – 100 बार – रोज़ाना ।
या बारी ( Yaa Baari ) – 100 बार – रोज़ाना ।
दुरूद शरीफ ( Durood Shareef ) – 3 बार – रोज़ाना ।
अस्तग़फिरुल्लाह ( Astagfirullah ) – जितनी बार आप पढ़ सकते हैं – रोज़ाना ।
हो सकता है किसी को इस की ज़रुरत हो इसलिए इस को लोगों तक पहुँचाने में हमारी मदद करें
नोट : नीचे दिए गए शेयरिंग बटन से शेयर ज़रूर करें | अल्लाह आपका और हमारा हामी व मददगार हो






