WhatsApp Channel Join Now

Wo Mera Nabi Mera Nabi Naat Lyrics Hindi | वो मेरा नबी मेरा नबी मेरा नबी है नात

Wo Mera Nabi Mera Nabi Naat Lyrics Hindi

Wo Mera Nabi Mera Nabi Naat Lyrics Hindi |

वो मेरा नबी मेरा नबी मेरा नबी है नात

आप जानते हैं कि जब भी हमारे प्यारे नबी हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (सल्लल लाहु अलैहि वसल्लम) का नाम मुबारक आता है तो हमें उनके अखलाक याद आते हैं उनके अहसानात याद आते हैं वो मुहब्बत याद आती है जो वो अपनी उम्मत से करते थे, और वो मुसीबतें याद आती हैं जो उन्होंने हक़ रास्ते को अपनी उम्मत तक पहुँचाने के लिए झेलनी पड़ी, उनकी जितनी भी तारीफ़ की जाये कम होगी

लेकिन हर वो इन्सान जो नबी करीम स.अ. से मुहब्बत रखता है वो अपनी भर तारीफ़ के अलफ़ाज़ ज़रूर कहता है जैसे कुछ शायरों ने हमारे नबी करीम स. अ. की तारीफ़ में नातें लिखी हैं उन्ही में से एक नात वो मेरा नबी मेरा नबी मेरा नबी है नात ( Wo Mera Nabi Mera Nabi Naat Lyrics Hindi ) हम आपके सामने पेश करेंगे जो नबी के इश्क़ में डूब कर लिखी गयी है यक़ीनन इस नात को पढने से हमारे और आपके दिल में नबी की मुहब्बत और परवान चढ़ेगी

वो मेरा नबी मेरा नबी मेरा नबी है नात हिन्दी में

वह जिसके लिए महफिले कौनैन सजी है
फिरदोसे बरी जिसके वसीले से बनी है
वह हाशमी मक्की मदनिय्युल अरबी है
वह मेरा नबी, मेरा नबी, मेरा नबी है

अल्लाह का फरमा है अलम नशरह लका सदरक
मन्सूब है जिससे व रफअ’ना लका ज़िकरक
जिस ज़ात का कुरआन में भी ज़िक्रे जली है
वह मेरा नबी मेरा नबी मेरा नबी है

वश शम्सु दुहा चेहर-ए-अनवर की झलक है
वल लैल सजा गेसुए-हज़रत की लचक है
आलम को जिंया जिस के वसीले से मिली है
वह मेरा नबी मेरा नबी मेरा नबी है

अहमद है मोहम्मद है वही खतमें रुसूल है
मखदूम मुरब्बी है वही वालिये कुल है
उस पर ही नजर सारे जमाने की लगी है
वह मेरा नबी मेरा नबी मेरा नबी है

यासीन मुजम्मिल मुद्दसिर वो ही ताहा
क्या क्या नए अलक़ाब से मौला ने पुकारा
क्या शान है उसकी कि जो उम्मी लक़बी है
वह मेरा नबी मेरा नबी मेरा नबी है

वह जात की जो मजहरे लौलाक लमा है
जो साहिब रीफ अत शबे मेराज हुआ है
असरा में इमामत जिसे नबियों की मिली है
वह मेरा नबी मेरा नबी मेरा नबी है

Wo Mera Nabi Mera Nabi Naat Lyrics English

Wo Mera Nabi Mera Nabi Mera Nabi Hai

Wo Jiske Liye Mahfile Kaunain Saji Hai
Firdause Bari Jiske Waseele Se Bani Hai
Wo Hashmi Makki Madniyyul Arabi Hai
Wo Mera Nabi Mera Nabi Mera Nabi Hai

Allah Ka Farma Alam Nashrah Laka Sadrak
Mansoob Hai Jisse Wara Fa Anal laka Zikrak
Jis Zaat Ka Quraan Men Bhi Zikre Jail Hai
Wo Mera Nabi Mera Nabi Mera Nabi Hai

Wash Shamsu Duha Chehra-E-Anwar Ki Jhalak Hai
Wal Lailu Daja Gesu-E-Hazrat Ki Lachak Hai
Aalam Ko Ziya Jiske Waseele Se Mili Hai
Wo Mera Nabi Mera Nabi Mera Nabi Hai

Ahmad Hai Muhammad Hai Wahi Khatme Rusul Hai
Makhdoom Murabbi Hai Wahi Waliye Kul Hai
Us Par Hi Nazar Saare Zamane Ki Lagi Hai
Wo Mera Nabi Mera Nabi Mera Nabi Hai

Yaseen Muzammil Mudassir Wahi Taha
Kya Kya Naye Alqab Se Maula Ne Pukara
Kya Shaan Hai Uski Jo Ummi Laqabi Hai
Wo Mera Nabi Mera Nabi Mera Nabi Hai

Wo Zaat Ki Jo Mazhare Laulaka Lama Hai
Jo Sahibe Rifat Shabe Meraaj Hua Hai
Asra Me Imamat Jise Nabiyon Ki Mili Hai
Wo Mera Nabi Mera Nabi Mera Nabi Hai

 

Connect With Us

Join Our Islamic Community

Daily Quran, Hadith & Islamic Guidance

WhatsApp Channel

Daily Islamic reminders & Quran verses

Join Now
Instagram

Beautiful Islamic quotes & teachings

Follow
YouTube Channel

Islamic lectures & Quran recitation

Subscribe
Facebook Page

Follow for daily Islamic posts & updates

Like Page
Facebook Group

Discuss & learn Islamic knowledge together

Join Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *