Wo Cheezen Jin Se Roza Toot Jata Hai
14 चीजों से रोज़ा टूट जाता है
1.गुस्ल या वुज़ू करते वक़्त पानी हलक में चला जाना
कुल्ली कर रहे थे कि पानी हलक से नीचे उतर गया तो रोज़ा टूट जायेगा |

2. जान बूझ कर क़ै करना
आपको खुद उलटी ( Vomitting ) हो गयी इससे रोज़ा नहीं टूटता लेकिन खुद मुंह में ऊँगली डाल कर वोमिटिंग की तो रोज़ा टूट जायेगा |
3. हमबिस्तरी करना
रोज़े की हालत में बीवी के साथ हमबिस्तरी करने पर रोज़ा टूट जायेगा
4. बीवी के साथ लेटने पर इन्जाल हो जाये
बीवी के साथ दिल्लगी हो रही थी हमबिस्तरी नहीं की लेकिन मनी निकल आई तो ऐसे में रोज़ा टूट जायेगा |
5. औरत को हैज़ या निफास आना
यानि औरत को माहवारी आ जाये या पैदाइश के बाद जो निफास का खून आता है वो आ जाये तो रोज़ा टूट जायेगा |
6. किसी दवा का भाप लेना
यानि अगर ज़ुकाम है तो दवा का भाप अगर कोई लेले तो रोज़ा टूट जायेगा |
7. बीड़ी, सिग्रेट, हुक्का पीना
या कोई ऐसी चीज़ जो धुवां करती हो तो जान बूझ कर धुवां अन्दर हलक के उतार लेने से रोज़ा टूट जाता है |

8. जान बूझ कर खाना पीना
भूल कर खाने पीने से रोज़ा नहीं टूटता लेकिन जैसे ही याद आ जाये फ़ौरन रुक जाये |
9. सहरी का वक़्त ख़त्म होने के बाद भी खाना पीना
सहरी खायी लेकिन बाद में पता चला कि सहरी का वक़्त ख़त्म हो चूका था रोज़ा टूट जायेगा
10. इफ़्तार के वक़्त से पहले इफ़्तार करना
गुमान हुआ कि कहीं अज़ान हो रही है तो रोज़ा खोल लेकिन बाद में पता चला कि अभी वक़्त नहीं हुआ था तो रोज़ा टूट जायेगा |
11. रोज़े की हालत में मुश्त्ज़नी ( Masturbation )करना
ये अमल तो इस्लाम में वैसे ही हराम है लेकिन अगर रोज़े की हालत में किया तो रोज़ा टूट जायेगा |
12. इन्हेलर इस्तेमाल करना
दमा जैसी बीमारियों के मरीज़ आम तौर से इन्हेलर इस्तेमाल करते हैं तो इसके इस्तेमाल से रोज़ा टूट जायेगा |
13. मुंह में फंसी हुई चीज़ को निगलना
सहरी के बाद मुंह में कोई चीज़ फंसी रह गयी थी, बाद में अगर उसको निगल लिया तो अगर वो चने के बराबर था तो रोज़ा टूट जायेगा लेकिन चने के बराबर नहीं था तो रोज़ा नहीं टूटेगा
लेकिन अगर फंसी हुई चीज़ मुंह से निकाली और फिर निगल ली तो चाहे वो चने के बराबर हो या न हो रोज़ा टूट जायेगा |
14. नाक में दवा डालना
क्यूंकि नाक में दवा डालने से वो दवा सीधे मेदे में जाती है इसलिए रोज़ा टूट जाता है
नोट : अगर ये इनफार्मेशन आपको पसंद आए तो इसको नीचे दिए गए शेयरिंग बटन से शेयर ज़रूर करें | अल्लाह आपका और हमारा हामी व मददगार हो





