Aye Mere Pyare Baba Jaan 

बनूँगा मैं हाफ़िज़े कुरआन

 

ए मेरे प्यारे बाबा जान

मेरे दिल में है अरमान

मैं भी मदरसे जाऊंगा

बनूँगा मैं हाफ़िज़े कुरआन

 

नवविर कुलूबना बिल कुर आनि या रब्बना

ज़य यिन  अखलाक़ना बिल कुर आनि या रब्बना

 

सुना है हाफ़िज़े कुरआं के

माँ बाप को जन्नत मिलती है

ताज फखर उनके सर पर

शान और इज्ज़त मिलती है

मुझे भी ऐसा मौक़ा दे

जल्दी दाखिला दिलवा दे

बनूँगा मैं भी अज़ीम इंसान

बनूँगा मैं हाफ़िज़े कुरआन

 

अल्लाहु युवाफ्फिकु कुम अल्लाहु युवाफ्फिकु कुम

अल्लाहु युवाफ्फिकु कुम अल्लाहु युवाफ्फिकु कुम

 

एक एक आयह पढूंगा मैं

दरजे ब दरजे चढूँगा मैं

मंजिल मेरी वहीँ होगी

ख़त्म जहाँ पे करूंगा मैं

रब की नवाजिश पाऊंगा

हक की सिफारिश पाऊंगा

बनूँगा नबी का मैं मेहमान

बनूँगा मैं हाफ़िज़े कुरआन

 

अल्लाह्हुम मरहमना बिल कुर आनिल अज़ीम

अल्लाह्हुम मन सुरना बिल कुर आनिल अज़ीम

 

माँ बाप हैं उन के अज़ीम बहुत

अल्लाह भी है जिन पे करीम बहुत

बच्चों को पढ़ा के कलामे खुदा

दी है हसीं तालीम बहुत

बच्चा कुरान सुनाएगा

कब्र में ऐलान आयेगा

बाप को जन्नत होगी दान

बनूँगा मैं हाफ़िज़े कुरआन

 

ए मेरे प्यारे बाबा जान

मेरे दिल में है अरमान

मैं भी मदरसे जाऊंगा

बनूँगा मैं हाफ़िज़े कुरआन

 

हिफ्ज़े कुरान सआदत है

दोनों जहाँ की राहत है

लेकिन बच्चों याद रखो

असल तो इसकी इताअत है

इसके मुताबिक़ जीवन हो

वरना आग का इधन हो

याद रखो रूहानी बयान

बनोगे तुम हाफ़िज़े कुरआन

 

ए मेरे प्यारे बाबा जान

मेरे दिल में है अरमान

मैं भी मदरसे जाऊंगा

बनूँगा मैं हाफ़िज़े कुरआन