पिछला साल 

 

चाय पीते हुए मैंने दोस्त से पुछा !

तुम्हारा पिछला साल कैसे गुज़रा

यकीनन बहुत अच्छा, इस से अच्छा साल ज़िन्दगी में कभी नहीं गुज़रा |

क्यूँ क्या ख़ास वजह थी “मैंने पुछा”

दोस्त ने बताया नौकरी की तलाश थी वो मिल गयी |

दोस्तों से पैसे लेकर पढाई कर रहा था |

अब पढ़ कर दूसरों को भी पढ़ा रहा हूँ |

ऐसी क्या बात थी ! मैंने हैरानी से पुछा

दोस्त ने कहा, किसी बुज़ुर्ग ने मुझ से कहा था

नया काम करने से पहले ….

अपनी माँ का चेहरा मुहब्बत से देखना, दुआ कुबूल होगी