WhatsApp Channel Join Now

Surah Aale Imran Ke 5 Fayde | सूरह आले इमरान के फ़ायदे

Surah Aale Imran Ke Fayde

Surah Aale Imran Ke 5 Fayde |

सूरह आले इमरान के 5 फ़ायदे

  • सूरह आले इमरान में 200 आयतें हैं
  • और ये मदनी सूरह है यानि अल्लाह के रसूल (सल्लल लाहू अलैहि वसल्लम) ने जब मदीने की तरफ़ हिजरत की उसके के बाद नाज़िल हुई

इस सूरह का नाम आले इमरान क्यूँ पड़ा ?

इमरान असल में हज़रत मरियम (अलैहस सलाम) के वालिद का नाम था, और उनके वालिद मस्जिदे अक्सा के इमाम थे, और इस सूरह में उनकी (यानि हज़रत इमरान की) बीवी की उस दुआ का भी ज़िक्र किया गया है, जिस दुआ के नतीजे में हज़रत मरियम पैदा हुईं थी तो चूंकि हज़रत इमरान के खानदान का ज़िक्र इस सूरह में था इसलिए इस सूरह का नाम आले इमरान रख दिया गया

Surah Aale Imran Ke Fayde | सूरह आले इमरान के फ़ायदे

पेट की हर क़िस्म की बीमारी से शिफ़ा के लिए

आंत की बीमारी हो, आँतों का कैंसर हो या पेट की किसी भी तरह की बीमारी हो ये सूरह इस तरह के मरीजों लिए बहुत ही कारगर है, करना सिर्फ़ ये है कि 13 बार सूरह आले इमरान पढ़ कर पानी पर दम कर के पियें और ऐसा 21 दिन तक करते रहें इंशाअल्लाह पेट की बीमारी से नजात पा जायेंगे

नोट : ऐसा भी कर सकते हैं कि 13 बार पढ़कर बोतल में फूंकें और 2 से 3 दिन तक उस पानी को पीते रहें फ़िर जब पानी ख़त्म हो जाये तो दोबारा 13 बार पढ़कर फूंक कर पीते रहें और 21 दिन तक ऐसे ही करें

ईमान पर खात्मा पाने के लिए

सब से बड़ी नेअमत हर मुसलमान के लिए यही है कि जब मौत आये तो ईमान की हालत में आये, तो अगर कोई रोज़ाना इस सूरह को पढता है तो इसके पढ़ने वाले को ईमान की हालत में मौत आती है और और उसका ख़ात्मा ईमान पर होता है

खोई हुई या गुम गयी चीज़ को पाने के लिए

अगर किसी की कोई कीमती चीज़ खो जाती है या गुम हो जाती है तो वो परेशान फिरता रहता है और अपना गुमशुदा सामान तलाश करता रहता है तो ऐसी चीज़ वापस पाने के लिए 40 दिन तक लगातार सूरह आले इमरान को पढ़ें इंशाअल्लाह ऐसे हालात बन जायेंगे कि वो चीज़ आपको वापस मिल जाएगी

अगर बच्चा गिर जाता हो या miscarriage हो जाता हो तो

किसी औरत के साथ अगर ये परेशानी हो कि pregnant होने के बाद उसका बच्चा गिर जाता हो या miscarriage हो जाता हो, तो उस औरत को चाहिए कि जैसे ही वो उम्मीद से हो वो 41 दिन तक इस सूरह को रोज़ाना पढ़े और पढ़कर पानी पर दम करे और उसे 41 दिन तक पिए इंशाअल्लाह इस परेशानी से बच जाएगी और बच्चा सही सलामत रहेगा |

किसी लड़की की शादी के लिए रिश्ते मिलते हों लेकिन टूट जाते हों

शादी के लिए रिश्ते आते हों और लड़की में कोई कमी न हो लेकिन किसी मुश्किल की वजह से या बंदिश की वजह से ठहरते न हों तो उस लड़की के लिए भी ये सूरह बहुत बेहतरीन है उसे चाहिए कि 41 दिन तक इस सूरह को पाबन्दी के साथ पढ़े फ़िर अल्लाह से दुआ करे इंशाअल्लाह इस परेशानी का हल मिल जायेगा

अल्लाह तआला तमाम मुश्किलें आसान फ़रमायें

Connect With Us

Join Our Islamic Community

Daily Quran, Hadith & Islamic Guidance

WhatsApp Channel

Daily Islamic reminders & Quran verses

Join Now
Instagram

Beautiful Islamic quotes & teachings

Follow
YouTube Channel

Islamic lectures & Quran recitation

Subscribe
Facebook Page

Follow for daily Islamic posts & updates

Like Page
Facebook Group

Discuss & learn Islamic knowledge together

Join Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *