WhatsApp Channel Join Now

Nek Biwi Kaise Milegi | अगर आप नेक बीवी चाहते है तो ….

Nek Biwi Kaise Milegi

Nek Biwi Kaise Milegi |

अगर आप नेक बीवी चाहते है तो ….

आज कल के लड़कों से अगर पूछा जाए कि आप किस तरह की लड़की से शादी करना पसंद करोगे, तो फौरन शरीफ़ और बापर्दा लड़की का नाम लिया जाएगा | बहुत अच्छी बात है कि आपको एक पाकीजा लड़की चाहिए जो कल को आपके बच्चों की मां बने और उनकी अच्छी अखलाकी, दीनी व दुनियावी तरबियत कर सके लेकिन ऐसी पाकीज़ा और नेक बीवी कैसे मिलेगी ( Nek Biwi Kaise Milegi ) क्या ऐसा मुमकिन है ?

wife

 

पाकीज़ा बीवी मिलना तभी मुमकिन है जब…..

ऐसा तभी मुमकिन है जब आप दूसरों की मां बहनों को इज्जत दे उनको गंदी नज़र से ना देखे

प्लीज़ ! अब मैं जो बात कहने जा रहा हूं शायद बहुत लोगों को अच्छी ना लगे क्योंकि बात बहुत कड़वी है मगर है सौ परसेंट सच ये उन लोगों के लिए है जो औरत जात की इज्जत नहीं करते उनको दिल बहलाने का सिर्फ एक खिलौना समझते हैं 

अगर आप किसी की बहन को आइटम जैसे घटिया लफ़्ज़ों से पुकारेंगे 

इन से सवाल है कि अगर आप किसी की बहन बेटी का तज़करा अपने दोस्तों में बैठ कर घटिया लफ़्ज़ों में करोगे उस पर चिकनी या आइटम या कोई और घटिया लफ्ज़ हो तो ज़रा सोचो कि आपका ही कोई दोस्त अगर आप ही की बहन या बेटी पर तब्सरा या कमैंट्स पास करे तो कैसे आप के तन बदन में आग लग जाएगी और आप मारने और मरने पर तुल जाओगे तो क्या ये खुला हुआ तज़ाद नहीं है

जब आप की छूट है किसी की बहन बेटी को मैली नज़र से देखने की तो आपके दोस्त को क्यों नहीं अगर आपको बहन की इज़्ज़त है तो जिस को आप वर्गला और बहका रहे हो क्या वो किसी की इज़्ज़त नहीं डेट मारने और अपनी गन्दी हवस की तस्कीन के लिए आपको चिकनी या आइटम चाहिए लेकिन शादी के लिए पाकीज़ा लड़की क्यों सोचियेगा ज़रूर शायद आपके दिल में ये बात उतर जाये

आप दूसरो की बेटियों जो पाकीज़ा रहने दीजिये तो आपको भी पाकीज़ा बीवी मिलेगी इंशा’अल्लाह बात इतनी नुश्किल नहीं जिस पर अमल न हो सके अगर आप अपने लिए एक नेक बीवी और नेक बेटी की आरज़ू रखते है तो औरों की बहन और बेटियों जो इज़्ज़त देना सीखो 

क्यूंकि क़ुरआन पाक में है कि …

क्यूंकि क़ुरआन पाक की सूरत सूरह नूर में है “नापाक औरते नापाक मर्दों के लिए है और नापाक मर्दों नापाक औरतों के लिए है और पाकीज़ा औरतें पाकीज़ा मर्दों के लिए हैं और पाकीज़ा मर्दों पाकीज़ा औरतों के लिए है ”

Connect With Us

Join Our Islamic Community

Daily Quran, Hadith & Islamic Guidance

WhatsApp Channel

Daily Islamic reminders & Quran verses

Join Now
Instagram

Beautiful Islamic quotes & teachings

Follow
YouTube Channel

Islamic lectures & Quran recitation

Subscribe
Facebook Page

Follow for daily Islamic posts & updates

Like Page
Facebook Group

Discuss & learn Islamic knowledge together

Join Group

One Comment on “Nek Biwi Kaise Milegi | अगर आप नेक बीवी चाहते है तो ….”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *