WhatsApp Channel Join Now

Khwaab Ki Tabeer Hindi | 10 बातें हैं जिनकी वजह से पैगम्बर ख्वाब में आते हैं

Khwaab Ki Tabeer Hindi | 10 बातें हैं जिनकी वजह से पैगम्बर ख्वाब में आते हैं

 

हुज़ूर स.अ. को ख्वाब में देखने की क्या ताबीर हो सकती है ये तो आप ने पिछली पोस्ट में पढ़ा ही होगा लेकिन और दुसरे पैगम्बरों को भी नेक लोग ख्वाब में देखते रहे हैं तो अगर ये पैगम्बर ख्वाब में आयें तो क्या ताबीर हो सकती है

नोट : ये सारी ताबीरात अल्लामा इब्ने सीरीन की किताब ताबीरुर रुया से ली गयी हैं

 

 

Khwaab Ki Taabeer Hindi | पैगम्बर मुहम्मद स.अ. को ख्वाब में देखा तो…

हज़रत जाफर सादिक रजियल लाहू अन्हु ने फ़रमाया है कि

 

10 बातें हैं जिनकी वजह से पैगम्बर किसी के ख्वाब में आते हैं

( 1 ) रहमत

( 2 ) नेअमत

( 3 ) इज्ज़त

( 4 ) बुज़ुरगी

( 5 ) दौलत

( 6 ) ज़फ़र

( 7 ) सआदत

( 8 ) दोनों जहाँ की खैर

( 9 ) ताक़त

( 10 ) जमीयत

 

हज़रत आदम अलैहिस सलाम

हज़रत जाफर सादिक रजियल लाहू अन्हु ने फ़रमाया है कि कोई शख्स अगर आदम अलैहिस सलाम को ख्वाब में देखे तो बुज़ुरगी और विलायत पाए अगर देखे कि आदम अलैहिस सलाम ने हाथ पकड़ा हुआ है तो ये बुज़ुरगी और सल्तनत की दलील है

हज़रत हव्वा अलैहस सलाम

अगर कोई ख्वाब में हव्वा अलैहस सलाम को देखे तो दौलत और बलंदी हासिल होगी

हज़रत नूह अलैहिस सलाम

अगर कोई ख्वाब में नूह अलैहिस सलाम को देखे तो लम्बी उम्र पायेगा लेकिन दुश्मन से सख्ती देखनी पड़ सकती है

हज़रत इदरीस अलैहिस सलाम

अगर कोई ख्वाब में हज़रत इदरीस अलैहिस सलाम को देखे तो उसका काम नेक होगा और अंजाम काबिले तारीफ़ होगा

हज़रत हूद अलैहिस सलाम

अगर कोई ख्वाब में हज़रत हूद अलैहिस सलाम को देखे तो दुश्मन उस पर अफ़सोस करे लेकिन आखिरकार जीत उसी की होगी

हज़रत लूत अलैहिस सलाम

अगर कोई ख्वाब में हज़रत लूत अलैहिस सलाम को देखे तो काम दुरुस्त होगा और दिल की मुराद पायेगा

हज़रत सालेह अलैहिस सलाम

अगर कोई ख्वाब में हज़रत सालेह अलैहिस सलाम को देखे तो उस पर खैर का दरवाज़ा खोल दिया जायेगा

 

हज़रत इब्राहीम अलैहिस सलाम

अगर कोई ख्वाब में हज़रत इब्राहीम अलैहिस सलाम को देखे तो उस को दुश्मनों से तकलीफ पहुँच सकती है लेकिन फिर अल्लाह दुश्मनों पर उसकी फतह देगा

 

हज़रत इस्माईल अलैहिस सलाम

अगर कोई ख्वाब में हज़रत इस्माईल अलैहिस सलाम को देखे तो उस को हुकूमत और फ़साहत मिलेगी

हज़रत याक़ूब अलैहिस सलाम

अगर कोई ख्वाब में हज़रत याक़ूब अलैहिस सलाम को देखे तो उस को बेटों का गम खायेगा लेकिन आखिरकार गम ख़ुशी में बदल जायेगा

हज़रत यूसुफ़ अलैहिस सलाम

अगर कोई ख्वाब में हज़रत यूसुफ़ अलैहिस सलाम को देखे तो लोग उस पर इलज़ाम लगा सकते हैं लेकिन फिर बुज़ुरगी हासिल होगी

हज़रत शुएब अलैहिस सलाम

अगर कोई ख्वाब में हज़रत शुएब अलैहिस सलाम को देखे तो दुश्मन उसपर ग़ालिब ज़रूर आ सकते हैं लेकिन जीत उसी की होगी

 

हज़रत मूसा अलैहिस सलाम

अगर कोई ख्वाब में हज़रत मूसा अलैहिस सलाम को देखे तो उसकी कद्र मर्तबे में इजाफा होगा मुश्किलों के बाद असानियाँ नसीब होंगी

 

हज़रत दाऊद अलैहिस सलाम

अगर कोई ख्वाब में हज़रत दाऊद अलैहिस सलाम को देखे तो उसकी बादशाहत माल और मर्तबे में ज्यादती हासिल होगी

हज़रत ज़कारिया अलैहिस सलाम

अगर कोई ख्वाब में हज़रत ज़कारिया अलैहिस सलाम को देखे तो अल्लाह की बंदगी की निअमत हासिल होगी

हज़रत यहया अलैहिस सलाम

अगर कोई ख्वाब में हज़रत ज़कारिया अलैहिस सलाम को देखे तो उस को अच्छे और खैर के कामों की तौफीक हासिल होगी

 

Connect With Us

Join Our Islamic Community

Daily Quran, Hadith & Islamic Guidance

WhatsApp Channel

Daily Islamic reminders & Quran verses

Join Now
Instagram

Beautiful Islamic quotes & teachings

Follow
YouTube Channel

Islamic lectures & Quran recitation

Subscribe
Facebook Page

Follow for daily Islamic posts & updates

Like Page
Facebook Group

Discuss & learn Islamic knowledge together

Join Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *