WhatsApp Channel Join Now

33 Questions & Answers About Quran Hindi | कुरआन के बारे में 33 सवालों के जवाब

33 Questions & Answers About Quran Hindi

33 Questions & Answers About Quran Hindi |

कुरआन के बारे में 33 सवालों के जवाब

कुरआन अल्लाह का कलाम है ये सिर्फ़ घर में सजा कर रख देने के लिए नहीं बल्कि इसे पढ़ कर समझने और समझ कर अमल करने के लिए दुनिया में उतारा गया है ताकि लोग जान सकें उनका बनाने वाला रब अपने बन्दों से क्या चाहता है किन बातों को वो पसन्द करता है और किन बातों से नाराज़ होता है बन्दे के नफ़ा और नुक़सान की तमाम बातें अल्लाह ने कुरआन में बयान फरमा दी हैं, तो उसी कुरआन के बारे में 33 सवालों के जवाब ( 33 Questions & Answers About Quran Hindi ) आज आप के सामने पेश किये जा रहे हैं

33 Questions & Answers About Quran Hindi |

1. कुरआन में लफ्ज़ अल्लाह कितनी बार आया है ?

2697 बार

2. किस सूरह में जहन्नम के 7 दरवाज़ों का ज़िक्र है ?

सूरतुल हिज्र

3. कुरान किसने नाज़िल किया ?

अल्लाह तआला ने

4. कुरान किस पर नाज़िल हुआ था

अल्लाह के आखिरी पैगंबर मुहम्मद पर

5. कुरान किसके ज़रिये नाज़िल किया गया यानि कौन आसमान से ज़मीन पर लाने का जरिया बना

अल्लाह के फ़रिश्ते हज़रत जिब्रील (अ.स.) के माध्यम से

6. वह कौन सी रात थी जब कुरान निचले आसमान पर उतारा गया

रमज़ान के महीने में लैलतुल क़द्र की रात में

7. कुरआन की आयतें सब से पहले कहाँ नाज़िल हुईं ?

मक्का के ग़ारे हिरा में

8. जब पैगम्बर मुहम्मद पर पहली वही (कुरआन ) नाज़िल हुआ तो उनकी उम्र कितनी थी

40 साल

9. कुरआन कितने सालों में नाज़िल हुआ ?

23 सालों में

10. कुरआन में कितनी सूरह हैं

114

11. मक्का में कुरान की कितनी सूरहें उतारी गईं

86

12. मदीना में कुरान की कितनी सूरहें नाज़िल की गईं

28

13. कुरआन की सब से पहली सूरह कौन सी है ?

सूरह अल-फातिहा.

14. कुरान की सब से आखिरी सूरह कौन सी है

सूरह अन-नास.

15. किस सूरह को “कुरान का दिल” कहा जाता है

सूरह यासीन (36वाँ सूरह)

16. कुरान की कौन सी सूरह सबसे लंबी है

सूरह अल-बक़रह (दूसरी सूरह)

17. कुरान की सबसे छोटी सूरह कौन सी है

सूरह अल-कौसर (108 वीं सूरह)

18. कुरान में कितने पारे हैं

कुरान में 30 पारे हैं।

19. कुरान में कितनी आयतें हैं

कुरान में 6236 आयतें हैं

20 . कुरान की कितनी आयतें हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आपको सज्दा करना होता है

14 आयतें जिन्हें पढने के बाद सज्दा करना होता है

21. कुरान की कौन सी सूरह बिस्मिल्लाह से शुरू नहीं होती है

सूरा अत-तौबा (9वाँ सूरह)

22. कुरआन की किस सूरह में बिस्मिल्लाह को दो बार दोहराया गया है

सूरा अल-नमल में : 1 और 30 आयतें

23. कुरान में अल्लाह के कितने नामों का ज़िक्र किया गया है

99 नाम

 24. कुरान में किन फ़रिश्तों के नाम का मौजूद है

फ़रिश्तों के नाम

1. जिब्राइल (2:98)
2. मीकाईल (2:98)
3. हारुत (2:102)
4. मारुत (2:102)
5. मालिक (43:77)

25. कुरान में कितने पैगम्बरों का नाम आया है

कुरान में 25 पैगम्बरों का नाम आया है

  1. हज़रत आदम अ.स.
  2. हज़रत इदरीस (अ.स.)।
  3. हज़रत नूंह (अ.स.)
  4. हज़रत हुद अ.स.
  5. हज़रत सालेह अ.स.
  6. हज़रत लूत अ.स.
  7. हज़रत इब्राहीम अ.स.
  8. हज़रत इस्माइल अ.स.
  9. हज़रत इस्हाक़ अ.स.
  10. हज़रत याक़ूब अ.स.
  11. हज़रत यूसुफ़ अ.स.
  12. हज़रत शुएब अ.स.
  13. हज़रत हारून अ.स.
  14. हज़रत मूसा अ.स.
  15. हज़रत दाऊद अ.स.
  16. हज़रत सुलेमान अ.स.
  17. हज़रत अय्यूब अ.स.
  18. हज़रत ज़ुल्किफ्ल अ.स.
  19. हज़रत यूनुस अ.स.
  20. हज़रत इलियास अ.स.
  21. हज़रत य स अ अ.स.
  22. हज़रत ज़कारिया अ.स.
  23. हज़रत यह्या अ.स.
  24. हज़रत ईसा अ.स.
  25. हज़रत मुहम्मद अ.स.
26. कुरान में किस पैगंबर का नाम सबसे ज़्यादा बार आया है

हज़रत मूसा का नाम 136 बार है।

27. कुरान की कितनी सूरहों के नाम पैगम्बरों के नाम पर रखे गए हैं

6 सूरह

1. सूरह “यूनुस” (10)
2. सूरह “हुद” (11)
3. सूरह यूसुफ (12)
4. सूरह “इब्राहिम” (14)
5. सूरह “नूह” (71)
6. सूरह “मुहम्मद” (47).

28. कुरआन में किस औरत का नाम आया है ?

हज़रत मरियम अ.स. जो कि हज़रत ईसा अ.स. की वालिदा का नाम है

29. कुरआन में किस सहाबी का नाम आया है ?

हज़रत ज़ैद बिन हारसा का नाम (33:37).

30. खुद कुरआन के मुताबिक़ कुरआन के दुसरे नाम कौन से हैं ?

अल-फुरकान, अल-किताब, अल-ज़िक्र, अल-नूर,

31. कौन शख्स कुरआन को छू सकता है

वो शख्स जो वजू से हो बे वजू न हो

32. मक्का मुकर्रमा में कितने सालों तक कुरआन नाज़िल हुआ

13 साल तक.

33. मदीना में कितने सालों तक कुरआन नाज़िल हुआ

10 सालों तक

अल्लाह हम सब पर कुरआन की रहमतें और बरकतें नाज़िल फ़रमाए

Read in English

Connect With Us

Join Our Islamic Community

Daily Quran, Hadith & Islamic Guidance

WhatsApp Channel

Daily Islamic reminders & Quran verses

Join Now
Instagram

Beautiful Islamic quotes & teachings

Follow
YouTube Channel

Islamic lectures & Quran recitation

Subscribe
Facebook Page

Follow for daily Islamic posts & updates

Like Page
Facebook Group

Discuss & learn Islamic knowledge together

Join Group

One Comment on “33 Questions & Answers About Quran Hindi | कुरआन के बारे में 33 सवालों के जवाब”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *