WhatsApp Channel Join Now

Success Aur Kamayabi Ki Dua Hindi | किसी भी काम में कामयाब होने की दुआ

Success Aur Kamayabi Ki Dua Hindi

किसी भी काम में कामयाब होने की दुआ

हर इंसान अपनी ज़िन्दगी में कहीं न कहीं दाख़िल हो रहा होता है और कहीं न कहीं से निकल रहा होता है, बात समझ में नहीं आई चलिए समझाते हैं |

आदमी जब घर में दाखिल हुआ तो उसको आफियत चाहिए, खुशहाली चाहिए, घर वालों की खैरो आफियत चाहिए, और जब घर से निकल रहा हो तो भी उसको आसानी और जिस काम के लिए जा रहा है उस काम के लिए आफियत चाहिए |

जब अपने आफिस में दाखिल हो रहा है तो भी उसको आफियत और राहत चाहिए वहां का माहौल उसके लिए अच्छा रहे और उसका काम है ठीक ठीक पूरा कर सके |

जब मदरसे में दाख़िल हो रहा है तो उसको ये चाहिए कि उसका एडमिशन आसानी से हो जाये और उसकी पढाई आफियत के साथ पूरी हो जाये, बात समझ में आये और याद रहे |

जब अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल हो रहा है तो वो ये चाहेगा कि उसको इलाज के लिए कोई अच्छा डॉक्टर मिल जाये और उसके दिल में अल्लाह तआला सही दवा डाल दें जो मेरी बीमारी का इलाज कर सके और जब निकलूँ तो वहाँ से ठीक होकर निकलूँ |

तो अगर आप गौर करें तो हर इंसान अपनी ज़िन्दगी में कहीं न कहीं दाख़िल हो रहा होता है और कहीं न कहीं से निकल रहा होता है और हर जगह उसको खैर और आफियत चाहिए तो इसके लिए अल्लाह तआला ने एक बहुत मुआस्सिर और जामे दुआ बयान की है कि जब भी किसी चीज़ में दाखिल हो रहे हों तो ये दुआ ज़रूर पढ़ें इंशा अल्लाह उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी |

किसी भी काम में कामयाबी पाने की दुआ

Success Aur Kamayabi Ki Dua Hindi

Dua In Hindi : रब्बी अद खिल्नी मुद खला सिदकिव व अखरिज्नी मुखरजा सिदकिव वज अल ली मिल लदुनका सुल्तानन नसीरा

Translation : ए मेरे रब ! मुझे (जहाँ ले जाइए) सच्चाई के साथ ले जाइए और (जहाँ से भी निकालिए) सच्चाई के साथ निकालिए, और मुझे ऐसा गलबा अता फरमाइए जिस के साथ (आप की) मदद शामिल हो |

नोट : अगर ये इनफार्मेशन आपको पसंद आए तो इसको नीचे दिए गए शेयरिंग बटन से शेयर ज़रूर करें | अल्लाह आपका और हमारा हामी व मददगार हो 

Connect With Us

Join Our Islamic Community

Daily Quran, Hadith & Islamic Guidance

WhatsApp Channel

Daily Islamic reminders & Quran verses

Join Now
Instagram

Beautiful Islamic quotes & teachings

Follow
YouTube Channel

Islamic lectures & Quran recitation

Subscribe
Facebook Page

Follow for daily Islamic posts & updates

Like Page
Facebook Group

Discuss & learn Islamic knowledge together

Join Group

One Comment on “Success Aur Kamayabi Ki Dua Hindi | किसी भी काम में कामयाब होने की दुआ”

  1. Thanks thanks Sar ji aapki website no 1 he
    ❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤✔️✔️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *