WhatsApp Channel Join Now

Jadu Ka Qurani Ilaj | Rohani Ilaaj | जादू का इलाज क़ुरआन से

Jadu Ka Qurani Ilaj | Rohani Ilaaj

जादू का इलाज क़ुरआन से

जादू जो एक हँसते बसते घर को वीरान कर देता है और आम तौर पर ये दूसरों की तरक्की,कामयाबी और बराबर आगे बढ़ते रहने की हसद और जलन में किया जाता है, हालाँकि ये तरक्की और कामयाबी कुदरत का दिया हुआ एक तोहफा है जो हर एक को मुश्किल दौर गुजारने के बाद हासिल होता हैं

लेकिन एक जादूगर इन कुदरती कामों में दखल देता है और अपने शैतानों के ज़रिये खुदाई फैसलों को बदल देना चाहता है हालाँकि वो ये भूल जाता है कि ऐसा करने और करवाने वालों का अंजाम कोई ढका छुपा नहीं है उनकी ज़िन्दगी इबरतनाक बन जाती है क्यूंकि जब वो एक बन्दे की ख़ुशी को ग़म में तब्दील करता रहा तो उसके भी आँगन में ख़ुशी के फूल नहीं खिले और और ग़म का साया उसका मुक़द्दर बन गया

इसलिए जादू करने और करवाने से इस तरह दूर भागिए जैसे कोई आग से दूर भागता है लेकिन

अगर किसी पर जादू का वार किया गया हो या उसको कुछ खिला दिया गया हो

तो कुछ वजीफे बताए जाते हैं अगर आप इस पर पाबन्दी से अमल करें तो इंशाअल्लाह ज़रूर शिफा मिलेगी

पहला तरीक़ा

अगर किसी को कुछ खिलाया गया हो तो आगे तीन आयात बताई जाएँगी उन आयात को

पचास ग्राम मिसरी और पचास ग्राम इलाइची के दानों पर पढ़ कर फूँक दें

फिर उन दानों को पीस लें

उसके बाद पैंतालिस दिनों तक नहार मुंह ( सुबह खाली पेट ) उस में से एक चुटकी रोज़ खाएं

आयात ये हैं

Falamma Alqau Qala Moosa Ma Jitum Bihis Sihr

Innal Laaha Sayubtiluhu Innallaah La Yuslihu Amalal Mufsideen

Wa Yuhiqqul Lahul Haqqa Bikalimatihi Walau Karihal Mujrimoon

Fawaqa Al Haqqu Wabatala Ma Kanu Yamaloon Faguliboo Hunalika Wanqalaboo Sagireen

Wa Ulqiyas Saharatu Saajideen Qaloo Amanna Birabbil Aalameen Rabbi Moosa Wa Haroon

Innama Sanaoo Kaydu Saahir Wala Yuflihus Sahiru Haysu Ata

हिंदी में

फलम्मा अल्कौ काला मूसा माँ जिअ तुम बिहिस सिहर

इन्नल लाहा सयुब्तिलुहू इन्नल लाहा ला युस्लिहू अमलल मुफ्सिदीन

व युहिक्कुल लाहूल हक्का बि कलिमातिही वलौ करिहल मुजरिमून

फ वकअल हक्क़ु व बतला माँ कानू या मलून फ गुलिबू हुनालिका वन्क़लबू  सागिरीन

व उल्कियस  सहरतु सजिदीन कालू आमन्ना बिरब्बिल आलमीन  रब्बी मूसा वहारून

इन्नमा सनऊ कय्दु साहिर वला युफ्लिहुस साहिरू हय्सू अता

अगर जादू के असर की वजह से बदन या सर में तकलीफ हो

तो इन (ऊपर दी गयी ) आयत को तिल के तेल पर पच्चीस बार पढ़ कर फूंके

और उस तेल को सर या बदन में लगायें

इन आयात में उस वाकिए के बारे में बयान किया गया है जब फिरऔंन ने एक जादूगरों का लश्कर मूसा अलैहिस सलाम के मुकाबले में उतारा और उन जादूगरों के जादू से पूरे मैदान में सांप ही सांप नज़र आने लगे तो अल्लाह ने कहा कि ए मूसा अपना असा ( लाठी जो हाथ में थी ) डालो तो मूसा अलैहिस सलाम ने असा ज़मीन पर डाला तो वो एक बहुत बड़ा अजदहा (सांप) बन गया और जो जादू उन लोगों ने किया था सब निगलने लगा और उन सब का जादू बातिल हो गया

दूसरा तरीक़ा

हर हफ्ते सूरह मुज़म्मिल ग्यारह बार पढ़ कर पानी पर दम करें

और पैंतालिस दिन तक जिस पर जादू का असर हो उसको पिलाता रहे

Connect With Us

Join Our Islamic Community

Daily Quran, Hadith & Islamic Guidance

WhatsApp Channel

Daily Islamic reminders & Quran verses

Join Now
Instagram

Beautiful Islamic quotes & teachings

Follow
YouTube Channel

Islamic lectures & Quran recitation

Subscribe
Facebook Page

Follow for daily Islamic posts & updates

Like Page
Facebook Group

Discuss & learn Islamic knowledge together

Join Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *