WhatsApp Channel Join Now

Best Dua For Getting Job Hindi | नौकरी पाने के लिए क़ुरानी दुआ और वजीफा

Best Dua For Getting Job Hindi

Best Dua For Getting Job Hindi 

नौकरी पाने के लिए क़ुरानी दुआ और वजीफा

किसी जॉब या नौकरी की तलाश करना आज के दौर में बेहद मुश्किल है लेकिन ये हमें करना पड़ता है क्योंकि इस से हमारी ज़रूरतें जुड़ी हुई हैं । और आज के दौर में बाजार में नौकरियां बहुत कम हैं, लेकिन उम्मीदवारों की तादाद रोज़ाना बढती ही जा रही है, जिससे लोगों के लिए नौकरी मिलना मुश्किल हो गया है।

हम आम तौर से अपने पढने वालों के लिए दुआएं और वाज़ीफे पोस्ट करते रहते हैं इसलिए हमने इस मुश्किल के हल के लिए भी दो वज़ीफे बयान किये हैं जिन्हें पूरे यकीन के साथ अगर आप पढ़ते हैं तो इंशा अल्लाह बहुत जल्द आपकी दुआ कुबूल होगी

यहाँ पर एक कुरानी दुआ और साथ ही एक वज़ीफ़ा भी दिया गया है |

पहला अमल

 

Hindi : फ़सक़ा लहुमा सुम्मा तवल्ला इलज़ जिल्ली फ़क़ाला रब्बी इन्नी लिमा अन्ज़ल्ता इलैया मिन खैरिन फ़क़ीर

English : Fasaqa Lahuma Summa Tawalla Ilaz Zilli Faqala Rabbi Inni Lima Anzalta Ilayya Min Khairin Faqeer

Translation : मूसा अ.स. ने उनके जानवरों को पानी पिला दिया फिर हट कर साये में आ गए और दुआ की कि ऐ मेरे रब मेरे लिए जो खैर भी तू भेज दे मैं उसका मोहताज हूँ

ये दुआ कब और किसने की ?

इस दुआ का ज़िक्र कुरान में किया गया है जब मूसा (अ.स.) फिरऔन के शर से बचने के लिए निकल पड़े थे । चलते चलते थकावट और भूक की वजह से वो बहुत कमज़ोर हो गए थे तब मूसा अ.स. ने आसमान की तरफ हाथ उठाकर ये दुआ की ।

इस दुआ के तुरंत बाद, अल्लाह तआला ने मूसा अ.स. को ऐसी सुविधाएं दीं जो उनके के लिए काफी थीं। वो शुएब अ.स. के घर मेहमान हुए और उनकी बेटी से मूसा अ.स. की शादी भी हुई ।

दूसरा अमल

नौकरी पाने और रिज्क में इज़ाफ़े के लिए एक बेहतरीन वज़ीफ़ा है, जो है

Hindi :या वह्हाबू “।

English : Ya Wahhabu

इसका क्या मतलब है ?

वह्हाबू का मतलब होता है ” बहुत देने वाला

मुझे इसे कितनी बार पढ़ना चाहिए?

आप इसे जितनी बार चाहें उतनी बार पढ़ सकते हैं, ख़ास कर हर नमाज़ के बाद पढ़ें तो इसका फायदा इंशाअल्लाह बहुत जल्द होगा | भले ही आप इसे दिन में एक बार पढ़ रहे हों, लेकिन दोनों को अपने पूरे दिल और यकीन से पढ़ना चाहिए।

 

नोट : अगर ये इनफार्मेशन आपको पसंद आए तो इसको नीचे दिए गए शेयरिंग बटन से शेयर ज़रूर करें | अल्लाह आपका और हमारा हामी व मददगार हो 

Connect With Us

Join Our Islamic Community

Daily Quran, Hadith & Islamic Guidance

WhatsApp Channel

Daily Islamic reminders & Quran verses

Join Now
Instagram

Beautiful Islamic quotes & teachings

Follow
YouTube Channel

Islamic lectures & Quran recitation

Subscribe
Facebook Page

Follow for daily Islamic posts & updates

Like Page
Facebook Group

Discuss & learn Islamic knowledge together

Join Group

3 Comments on “Best Dua For Getting Job Hindi | नौकरी पाने के लिए क़ुरानी दुआ और वजीफा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *