WhatsApp Channel Join Now

5 निशानियां : आप कामयाबी के क़रीब हैं | 5 Signs: You Are Close to Success

5 Signs: You Are Close to Success

5 निशानियां : आप कामयाबी के क़रीब हैं |

5 Signs: You Are Close to Success

हर इन्सान की जिंदगी में ऐसा वक़्त ज़रूर आता है जब मुश्किलें उसको चारों तरफ से घेर लेती हैं और यही वो वक्त होता है, जब उसके सब्र का इम्तिहान लिया जाता है। यक़ीनन आपने भी महसूस किया होगा कि जब आपके हालात ठीक नहीं होते हैं, तो उस वक़्त चाहे आप दुआ करें, या मेहनत करें, लेकिन कोई बेहतरी नजर नहीं आती।

लेकिन.. लेकिन.. लेकिन ज़रूरी नहीं कि ये मुश्किल आपको तोड़ने के लिए आई हो, हो सकता है ये आपको जोड़ना चाहती हो, हो सकता है ये आजमाइश सजा न हो, बल्कि आपको तरक्की और बेहतरी की तरफ ले जाने जरिया हो, इसलिए जल्दबाजी न करें, अल्लाह के सामने अपने दिल का हाल सुनाएँ अपनी बीती उसको बताएं और सब्र करते रहें

क्यूंकि ऐसे वक़्त में जिसने सब्र का दामन हाथ से नहीं छोड़ा, यक़ीन मानो, वही असल में कामयाब हुआ, जैसे लोहा आग में तपकर मजबूत बनता है, वैसे ही अल्लाह हमें आजमाइशों में डालकर हमें परखता है लेकिन जब आज़माइश का वक़्त ख़त्म हो जाता है तो न सिर्रूफ़ आसानियाँ सामने आती है बल्कि हमारी ईमानी ताकत में बढ़ोतरी होती है ।

5 Signs: You Are Close to Success

तो आज मैं आपको कुरआन की रोशनी में ऐसी 5 निशानियां बताऊंगा जो बताती हैं कि अल्लाह आपको एक बड़ी कामयाबी के लिए तैयार कर रहे हैं।(5 Signs: You Are Close to Success)

5 Signs: You Are Close to Success

निशानी 1: अचानक मुश्किलात का बढ़ना

कभी कभार ऐसा होता है कि जैसे ही कोई बंदा अल्लाह के करीब होने की कोशिश करता है, तो उसपर जिंदगी की आजमाइशें बढ़ने लगती हैं। और जैसे ही गुनाहों से तौबा करता है, तो मुश्किलें उसके घर का रास्ता नहीं भूलतीं। वो सोचता है ऐसा क्यूँ हो रहा है मेरे साथ, तो मेरे भाई! परेशान बिलकुल भी न हों, अल्लाह आप पर उतना ही बोझ डालेंगे जितना आप झेल सकेंगे और ये अचानक से परेशानियों का आना अल्लाह की रहमत का इशारा भी हो सकता है। कुरान में फरमाया गया है:

لَا يُكَلِّفُ ٱللَّهُ نَفْسًا إِلَّا وُسْعَهَا
“अल्लाह किसी जान पर उसकी ताकत से ज्यादा बोझ नहीं डालता।”
📖 (Surah Al-Baqarah 2:286)

इस आयत से साफ है कि अगर मुश्किल आई है, तो इसका मतलब है आप उसे सहने की ताकत रखते हैं। वरना आप पर ये मुश्किल डाली ही न जाती, लेकिन ये भी हक़ीक़त है कि जब मुश्किल आती है, तो इन्सान निखर कर सामने आता है जैसे लोहा आग में तपकर मजबूत बनता है। तो मेरे भाई, आपकी जिंदगी की मुश्किलात भी वैसी ही हैं। ये मुश्किलात का आना आपके ईमान, सब्र और हिम्मत को मजबूत करने के लिए है।

निशानी 2: रूहानी दूरी का एहसास

कभी न कभी आपके दिल में ये ख्याल आया होगा कि आप नमाज़ तो पढ़ते हैं, लेकिन आपकी नमाज में वह तसल्ली नहीं रहती, और कुरान की तिलावत तो करते हैं लेकिन इससे दिल को सुकून नहीं मिलता? एक तरह से ये ख़ालीपन और दूरी भी अल्लाह की एक निशानी हो सकती है ताकि आप खुद को जांचें, और अपने दिल को साफ करें और नई शुरुआत करें।

अल्लाह फरमाते हैं:

إِنَّ ٱللَّهَ يُحِبُّ ٱلتَّوَّابِينَ
“बेशक अल्लाह तौबा करने वालों से मोहब्बत करता है।”
📖 (Surah Al-Baqarah 2:222)

ये एहसास हमें हमारी खामियों पर गौर करने और बेहतर बनने की तरफ बुलाता है। जब आपका दिल कहता है कि “मुझे और बेहतर इबादत करनी चाहिए थी,” तो समझ लीजिए कि ये अल्लाह का तोहफा है। वह चाहते हैं कि आप उनके और करीब आएं।

निशानी 3: उम्मीदों का टूटना

कई बार आप कोई बड़ा मंसूबा बनाते हैं, मेहनत करते हैं, लेकिन वैसा कुछ हो नहीं पाता है जो आपने सोचा था यानि नतीजा आपकी उम्मीदों के खिलाफ आता है। ये मायूस करने वाला हो सकता है, लेकिन कुरान में अल्लाह फरमाते हैं:

وَعَسَىٰ أَن تَكْرَهُوا شَيْـًۭٔا وَهُوَ خَيْرٌۭ لَّكُمْ
“हो सकता है कि तुम किसी चीज़ को नापसंद करो, जबकि वह तुम्हारे लिए बेहतर हो।”
📖 (Surah Al-Baqarah 2:216)

“हो सकता है कि तुम किसी चीज़ को नापसंद करो, हालांकि वह तुम्हारे लिए बेहतर हो।” ये setbacks असल में आपको बेहतर रास्ते की तरफ ले जाते हैं। ये अल्लाह की तरफ से एक इशारा होते हैं कि वह आपके लिए कुछ बड़ा तैयार कर रहे हैं।

5 Signs: You Are Close to Success

निशानी 4: तन्हाई और अकेलापन महसूस होना

चाहे सारे दोस्त दूर हो जाएँ, सोशल मीडिया की चहल-पहल बिलकुल खत्म हो जाये, और आप तन्हा महसूस करने लगे। लेकिन अल्लाह वो ज़ात है जो कभी जुदा नहीं होती वो हमेशा साथ होती है ।और इसके बारे में कुरान में अल्लाह फरमाते हैं:

فَإِنِّي قَرِيبٌۭ ۖ أُجِيبُ دَعْوَةَ ٱلدَّاعِ إِذَا دَعَانِ
“मैं करीब हूं, जब कोई मुझे पुकारता है तो उसकी दुआ कबूल करता हूं।”
 (Surah Al-Baqarah 2:186)

इस तन्हाई के लम्हों में जब आप अल्लाह से दिल की बात करते हैं, तो सुकून और बरकत आपकी जिंदगी में दाखिल होती हैं।

निशानी 5: नुक़सान पे नुक़सान हो रहा हो

कभी कोई ख्वाब अधूरा रह गया हो, या कोई रिश्ता टूट गया हो, तो इसे नुकसान मत समझिए। क्यूंकि कुरान हमें यकीन दिलाता है:

فَإِنَّ مَعَ ٱلْعُسْرِ يُسْرًا ۝ إِنَّ مَعَ ٱلْعُسْرِ يُسْرًۭا
“बेशक मुश्किल के साथ आसानी है। यकीनन मुश्किल के साथ आसानी है।”
📖 (Surah Ash-Sharh 94:5-6)

जो चीज आपको अभी नुकसान दे रही है, हो सकता है उसके पीछे अल्लाह की हिकमत कोई छुपी हो । शायद यही कुछ वक़्त की मुश्किल और परेशानी आपके लिए किसी बड़े मौके का दरवाजा खोल दे। इसलिए अल्लाह पर भरोसा रखें और सब्र को थामे रखें | अल्लाह की दी हुई निशानियां हर वक्त हमारे आस पास होती हैं। बस उन्हें देखने के लिए सब्र, तवक्कुल और एक जागरूक नजर की जरूरत है।

याद रखें:
• अल्लाह अपने बंदों पर उनकी ताकत से ज्यादा बोझ नहीं डालता।
• हर मुश्किल के बाद आसानी आती है।
• हर setback आपके लिए एक बेहतर comeback की तैयारी हो सकता है।

इसलिए अपने दिल और हालात पर गौर करें, अगर आपके हालात ख़राब हैं तो शायद आपकी कामयाबी आपके बेहद करीब हो। तो दुआ करें, सब्र करें, और अल्लाह पर यकीन रखें।

Connect With Us

Join Our Islamic Community

Daily Quran, Hadith & Islamic Guidance

WhatsApp Channel

Daily Islamic reminders & Quran verses

Join Now
Instagram

Beautiful Islamic quotes & teachings

Follow
YouTube Channel

Islamic lectures & Quran recitation

Subscribe
Facebook Page

Follow for daily Islamic posts & updates

Like Page
Facebook Group

Discuss & learn Islamic knowledge together

Join Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *